Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीबीआई पर बरसीं ममता बनर्जी, केंद्र की कार्यशैली पर उठाई ऊंगली

ममता बनर्जी
ममता बनर्जी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 18 Dec 2014

Last updated on: Dec 18, 2014, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने करोड़ों रुपये के शारदा चिटफंड घोटाले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की निंदा करते हुए इसी तरह के अन्य मामले में केंद्र सरकार की निष्क्रियता पर गुरुवार को ऊंगली उठाई। राष्ट्रीय राजधानी आईं ममता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव एस.एन.सिंह पर निशाना साधा, जिन्होंने कहा था कि यह समय सीबीआई से तृणमूल नेताओं के भागने का है। ममता ने कहा, "सीबीआई को रवींद्र नाथ टैगोर के नोबेल पुरस्कार की चोरी का मामला सौंपा गया था, लेकिन इसका खुलासा करने में वह नाकाम रही। यह सिंगूर, नंदीग्राम, नेतई में भी नाकाम रही।"

केंद्र सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध के लिए सीबीआई का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए ममता ने कहा कि भाजपा शारदा मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है, जिसके तहत उनकी पार्टी के राज्यसभा सांसदों-कुणाल घोष व सृंजय बोस तथा राज्य के मंत्री मदन मित्रा को गिरफ्तार किया गया है। ममता ने कहा, "चोर की अम्मा सबसे तेज चीखती है। उन्होंने (भाजपा) इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया है।" उन्होंने कहा कि वास्तवकि चोर देश के बाहर हैं और ईमानदार को चोर ठहरा दिया गया है। उन्होंने कहा, "चिटफंड केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में है। जब ये चिटफंड कंपनियां स्थापित हो रही थीं, तब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) तथा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) क्या कर रही थी?"सिंह की टिप्पणी को दोहराते हुए ममता ने कहा, "वे भाग, भाग, भाग क्यों चिल्ला रहे हैं? कोई नहीं भागेगा। जनता आप लोगों को भगाएगी।"

 

Tags: MAMTA BANERJI , CBI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD