Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आबकारी नीति मामला : सीबीआई ने चार्जशीट में सिसोदिया को बताया 'मास्टरमाइंड'

Manish Sisodia, AAP, Aam Aadmi Party, Manish Sisodia Case, Manish Sisodia CBI, Manish Sisodia High Court, Central Bureau of Investigation, Manish Sisodia News, Manish Sisodia Latest News, Excise Policy Case, CBI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Apr 2023

Last updated on: Apr 25, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में दायर अपने पहले पूरक आरोपपत्र में आरोप लगाया है कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पूरे घोटाले के मास्टरमाइंड हैं।सिसोदिया के साथ शराब कारोबारी अमनदीप सिंह ढल्ल, हैदराबाद के सीए बुच्चीबाबू गोरंटला और अर्जुन पांडेय नाम के शख्स के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

सीबीआई ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। इससे पहले सीबीआई ने समीर महेंद्रू, विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, गौतम मुथा, अरुण पिल्लई और आबकारी अधिकारी कुलदीप और नरेंद्र सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने चार्जशीट में आरोप लगाया है कि ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शराब व्यवसायी अमनदीप ढल्ल 12 प्रतिशत के बढ़े हुए लाभ मार्जिन में से 6 प्रतिशत कमीशन के भुगतान के लिए आरोपी विजय नायर और साउथ ग्रुप के साथ आपराधिक साजिश में शामिल थे।

सूत्र ने चार्जशीट के हवाले से कहा- जांच से पता चला है कि आबकारी नीति के कार्यान्वयन में दक्षिण भारत (साउथ ग्रुप) के आरोपी व्यक्तियों द्वारा दिल्ली में थोक और खुदरा शराब व्यापार के एकाधिकार और कार्टेलाइजेशन को सुविधाजनक बनाने के लिए हेरफेर किया गया था। 

यह भी पता चला कि 12 प्रतिशत अप्रत्याशित लाभ मार्जिन में से 6 प्रतिशत विजय नायर को दिया गया था। इस तरह नायर को करीब 90-100 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।इसमें से 30 करोड़ रुपए हवाला चैनल के माध्यम से मामले में सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा के जरिए अदा किए गए। 

इस षड़यंत्र के तहत साउथ ग्रुप के आरोपी व्यक्तियों को एल-1 फर्म इंडोस्पिरिट्स में शेयर दिए गए और 65 प्रतिशत लाभ की राशि 29.29 करोड़ रुपए साउथ ग्रुप के आरोपी व्यक्तियों को हस्तांतरित कर दी गई। फर्म के भागीदारों के खिलाफ कार्टेलाइजेशन और ब्लैकलिस्टिंग की शिकायतों के लंबित होने के बावजूद आबकारी विभाग द्वारा इंडोस्पिरिट्स को थोक लाइसेंस जारी किया गया था।

ढल्ल मार्च 2021 से नायर के साथ निकट संपर्क में थे। ढल्ल, नायर और पेरनोड रिकार्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और डीआईएजीईओ (यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड) जैसे सबसे बड़े निर्माताओं के अधिकारियों के बीच बैठकों की व्यवस्था कर रहा था। सीबीआई ने चार्जशीट में आरोप लगाया- ढल्ल ने आरोपी विजय नायर के साथ गौरी अपार्टमेंट में साउथ ग्रुप के सभी आरोपी अभिषेक बोइनपल्ली, बुच्चीबाबू गोरंटला और अरुण आर पिल्लई से भी मुलाकात की। 

इस प्रकार, उपरोक्त तथ्यों और परिस्थितियों से स्पष्ट रूप से पता चला कि आरोपी ढल्ल साउथ ग्रुप के संपर्क में था।वर्ष 2021-22 के लिए दिल्ली की आबकारी नीति लागू होने से पहले भी ढल्ल दिल्ली में डीआईएजीईओ के वितरक थे। सरकारी गवाह बन चुके दिनेश अरोड़ा ने सीबीआई को बताया कि 19 और 20 जून 2021 को हैदराबाद के होटल कोहिनूर में बोइनपल्ली और नायर के साथ उनकी मुलाकात के दौरान, यह निर्णय लिया गया कि बोइनपल्ली उनके माध्यम से नायर को लगभग 30 करोड़ रुपये भेजेगा। 

और यह पैसा थोक विक्रेताओं के 12 प्रतिशत लाभ मार्जिन में से 6 प्रतिशत कमीशन निकालकर वसूल किया जाएगा।सीबीआई ने आरोप लगाया है कि ढल्ल ने डीआईएजीईओ से प्राप्त किए बिना अलग-अलग खुदरा विक्रेताओं को ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से 4.97 करोड़ रुपये के अतिरिक्त क्रेडिट नोट दिए, इनमें से 2.58 करोड़ रुपये के अतिरिक्त क्रेडिट नोट ढल द्वारा साउथ ग्रुप की चार कंपनियों, एमआई ऑर्गनोमिक्स इकोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, श्री अवंतिका कॉन्ट्रैक्टर्स (आई) लिमिटेड, ट्राइडेंट चेम्फर लिमिटेड और मगुन्टा एग्रो फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड को दिए गए हैं।

बोइनपल्ली तीन खुदरा विक्रेताओं, ऑर्गनोमिक्स इकोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, अवंतिका कॉन्ट्रैक्टर्स लिमिटेड और ट्राइडेंट चेम्फर लिमिटेड की ओर से क्रेडिट नोट्स के लिए बातचीत करता था, जबकि राघव मगुन्टा रेड्डी मैगुंटा एग्रो फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से क्रेडिट नोट्स के लिए बातचीत कर रहे थे। 

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि, नई आबकारी नीति 2021-22 के तहत 2 रिटेल जोन को नियंत्रित करने वाली एसीई फाइनेंस कंपनी को 34,55,912 रुपये के क्रेडिट नोट दिए गए हैं। नायर के निर्देश पर ढल्ल द्वारा ये अतिरिक्त क्रेडिट नोट दिए गए। इसके अतिरिक्त ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से एसीई फाइनेंस कंपनी को 4.97 करोड़ रुपये के क्रेडिट नोट दिए गए, जिसके एवज में एसीई फाइनेंस कंपनी से बोइनपल्ली को अरोड़ा के माध्यम से समतुल्य नकद राशि हस्तांतरित की।

सीबीआई को इन तथ्यों की पुष्टि अरोड़ा और विराट मान ने भी की थी, जो एसीई फाइनेंस कंपनी के क्रेडिट नोट्स के मामले को देखते थे। सीबीआई ने 19 अगस्त 2022 को ढल्ल के घर की तलाशी ली थी, जिसमें आबकारी नीति से संबंधित कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज, निविदा दस्तावेज की प्रति (जो उन्हें अग्रिम में मिली थी) और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के गोपनीय नोट की प्रति तथा मंत्रिपरिषद के लिए एक अन्य गोपनीय नोट की बरामदगी हुई।

 

Tags: Manish Sisodia , AAP , Aam Aadmi Party , Manish Sisodia Case , Manish Sisodia CBI , Manish Sisodia High Court , Central Bureau of Investigation , Manish Sisodia News , Manish Sisodia Latest News , Excise Policy Case , CBI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD