Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

पांच मक्की सुखाई केन्द्र आगामी वर्ष कार्य करना आरम्भ कर देंगें

तोता सिंह
तोता सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 14 Dec 2014

Last updated on: Dec 14, 2014, 00:00 IST

पंजाब सरकार रबी की फसल की फसली विभिन्नता को उत्साहित करने के लिए राज्य में आठ करोड़ रूपये की लागत से पांच मक्की सुखाई केन्द्र स्थापित करेगी। इस बात की जानकारी देते हुए कृषि मंत्री तोता सिंह ने बताया कि पांच प्रस्तावित यूनिटों में से मक्की सुखाई केन्द्रों में से तीन केन्द्र फुलगाना होशियारपुर, भोगपुर और नकोदर में स्थापित किये जा चुके हैं व दो केन्द्र कपूरथला और माछीबाड़ा में शीघ्र ही स्थापित किये जा रहे हैं। मंत्री ने आगे बताया कि पंजाब सरकार ने पहले ही मक्की सुखाई प्लांट 19.27 करोड़ रूपये की लागत से होशियारपुर व नवांशहर में अन्तर्राष्ट्रीय मापदण्डों के अनुकूल मक्की सुखाने के लिए पहले ही स्थापित किये जा चुके हैं।इस सुविधा से मक्की की नमी को खत्म करके किसान बेहतर लाभ ले सकते हैं। स्टार्च निर्माता और मुर्गी पालकों को मक्की में 12 प्रतिशत नमी की जरूरत होती है। यह दो केन्द्रों के अतिरिक्त अन्य नए केन्द्र स्थापित किये जा रहे हैं।मंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों से मक्की की कीमत में वृद्धि होने के कारण इस मांग बढ़ गई थी लेकिन मक्की की फसल जरूरत अनुसार नहीं थी। राज्य सरकार के इस प्रयत्न के कारण किसानों को मक्की की फसल ज्यादा क्षेत्र में बोने के लिए उत्साह मिलेगा।कृषि मंत्री ने केन्द्र सरकार से राज्य में मक्की की बीजाई को उत्साहित करने के लिए मक्की के न्यूनतम समर्थन मूल्य 1800 रूपये प्रति क्वटल करने की मांग की है। उन्होंने केन्द्र से कम से कम समर्थन मूल्य पर सौ प्रतिशत मक्की की खरीद करने की मांग भी की।विभाग द्वारा फसल विभिन्नता कार्यक्रम पर विस्तारपूर्वक बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मक्की की फसल के क्षेत्र में इस वर्ष वृद्धि हुई है। उन्होंने किसानों को यह भी अपील की कि वह विभाग द्वारा समय समय पर लगाये गये कैंपों में सरगर्मी से हिस्सा लें ताकि वह नई तकनीक से अवगत हो सकें और अपने फसल के उत्पादन में वृद्धि कर सकेें।

 

 

Tags: TOTA SINGH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD