हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर 15 दिसंबर से हरियाणा के विभिन्न्न जिलों का दौरा करेंगे। विधानसभा चुनाव के बाद जिलावार दौरे के पहले चरण की शुरूआत जींद जिले से होगी। जिलास्तर कार्यक्रम के पहले चरण में चार जिलों को शामिल किया गया है। इस दौरान हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी सहित संबंधित जिलों में पार्टी के वरिष्ठ नेता भी साथ रहेंगे।जिलावार कार्यक्रम का यह रहेगा एजेंडा प्रदेश अध्यक्ष के जिलावार कार्यक्रम का एजेंडा कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देना, सदस्यता अभियान की रूपरेखा, प्रदेश-केंद्र सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाना तथा पिछले चुनाव से मिले अनुभव पर भी चर्चा होगी। इतना ही नहीं, हरियाणा की भाजपा सरकार की ओर से से पिछली कांग्रेस सरकार के फैसलों को पलटने, जिनमें पहली नवंबर से 1500 रुपए प्रतिमाह पेंशन, कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर वेतनमान नहीं देने व प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं को मजबूती से सत्ताधारी दल को घेरने की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। इन दौरों को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर आब्जर्वर भी काम कर रहे हैं, यह आब्जर्वर उन कार्यकर्ताओं की भी पहचान करेंगे जोकि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे है। एक दिन में एक ही जिले का कार्यक्रम
डा. अशोक तंवर के चार दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन एक जिले को लिया गया है। पहले दिन 15 दिसंबर को जींद, 16 दिसंबर को हिसार, 17 दिसंबर को करनाल तथा 18 दिसंबर को पानीपत जिले मेें पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष रूबरू होंगे। हरियाणा विधानसभा में भले ही कांग्रेस तीसरी बड़ी पार्टी हो लेकिन सदन में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस के पास मजबूत और आक्रामक नेतृत्व है। मुख्य विपक्षी दल की तुलना में कांग्रेस के पास विधायक दल की तेजतर्रार नेता किरण चौधरी के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री रणदीप सुरजेवाला, पूर्व स्पीकर डा. रघुबीर सिह कादियान तथा कुलदीप शर्मा जैसे अनुभवी और मंझे हुए नेता भी है। जोकि सरकार को जनविरोधी फैसलों के मामले में हर लिहाज से घेरने में सक्षम है। वहीं सदन के बाहर जिला व ब्लाक स्तर पर सरकार को घेरने के मकसद को धार देने की कमान प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर स्वयं संभालेंगे।