Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एन.एफ.एस.ओ. से देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी: वीरभद्र सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 29 Jul 2013

Last updated on: Jul 29, 2013, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अध्यादेश (एनएफएसओ) देश के लोगों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित बनाने में एक महत्वपूर्ण पग है। मुख्यमंत्री आज यहां राजीव भवन में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति की दूसरी आम सभा की बैठक को संबंधित कर रहे थे। श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां उनके पिछले कार्यकाल के दौरान उपदान दरों पर खाद्यान्न आरम्भ किया गया था। राज्य में सभी राशन कार्ड धारकों को उपदान पर गेहूं का आटा, चावल, तीन दालें, दो लीटर खाद्य तेल और एक किलो आयोडीनयुक्त नमक प्रति माह उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रदेश सरकार न केवल बीपीएल परिवारों को उपदान दरों पर राशन उपलब्ध करवाएगी बल्कि यह सुविधा एपीएल परिवारों को भी प्रदान की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का लक्ष्य है, ‘विकास, विकास और सम्पूर्ण विकास’ और यही कारण है कि लोगों का सरकार पर पूर्ण विश्वास है। राज्य का बिना किसी भेदभाव से समग्र विकास सुनिश्चत बनाया जा रहा है। राज्य के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार से लेकर कांग्रेस सरकारों के सभी मुख्यमंत्रियों ने राज्य के संतुलित विकास को अधिमान दिया है। 

वीरभद्र सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर 20 अगस्त को राज्य, जिला एवं खण्ड स्तर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह 50 वर्षों से अधिक समय से राजनीति में हैं तथा देश के वयोवृद्ध कांग्रेस नेताओं के साथ उन्हें कार्य करने का मौका मिला है। मण्डी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार ने उप चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की, जिसका श्रेय संसदीय क्षेत्र के सभी लोगों के साथ-साथ सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समन्वय से किए गए प्रयासों को जाता है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी लोक सभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए समर्पण से कार्य करने का आग्रह किया। 

इससे पूर्व, श्री वीरभद्र सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की महासचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की प्रभारी श्रीमती अंबिका सोनी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह दूसरी बार है कि श्रीमती सोनी प्रदेश की प्रभारी नियुक्त हुई हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से लाभान्वित होंगे क्योंकि उन्हें समूचे प्रदेश के बारे में अच्छी जानकारी है। उन्होंने एआईसीसी सचिव एवं सह प्रभारी श्रीमती गीताश्री ओरियोन का भी स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हिमाचली टोपी एवं शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की महासचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की प्रभारी श्रीमती अंबिका सोनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे क्षेत्र में जाकर आम आदमी को एनएफएसओ से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दें तथा विपक्ष के दुष्प्रचार का तर्कपूर्ण जबाव दें। यूपीए अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी तथा प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार ने देशवासियों विशेषकर समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने आम आदमी के सशक्तिकरण के लिए मनरेगा, आरटीई, आईटीआई और अब एनएफएसओ आरम्भ किया है।

अंबिका सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह, जो राज्य के छठी बार मुख्यमंत्री बने हैं, के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र के स्थापित उच्च मूल्यों को बनाए रखने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2014 के लोक सभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश से सभी कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित बनाने का आह्वान किया।एआईसीसी सचिव एवं हिमाचल कांग्रेस पार्टी की सह प्रभारी श्रीमती गीताश्री ओरियोन ने मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह द्वारा उनके पूर्व के कार्यकाल के दौरान राज्य में उपदान दरों पर खाद्यान्न योजना आरम्भ करने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लोगों विशेषकर गरीब एवं उपेक्षित वर्गों के हितों को सुरक्षित बनाया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से यूपीए सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों के बारे में लोगों को समाज के निचले स्तर तक जानकारी उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री सुखविन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि एआईसीसी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश के सभी कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता भारत को सुदृढ़, एकजुट एवं सभी क्षेत्रों में विकास के उनके सपने को साकार करने के लिए कड़े प्रयास करेंगे तथा सभी धर्मों की प्रतिष्ठा को बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस श्रीमती अम्बिका सोनी तथा मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के लम्बे अनुभव से व्यापक तौर पर लाभान्वित होंगे। कांग्रेस पार्टी के सभी निर्णयों एवं कार्यक्रमों को प्रदेश में अक्षरक्षः कार्यान्वित किया जाएगा। 

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री कौल सिंह ठाकुर, विधायक श्री कुलदीप कुमार, एचपीसीसी के महासचिव श्री हर्षवर्द्धन चौहान, राज्य स्तरीय योजना विकास एवं 20-सूत्री कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष श्री राम लाल ठाकुर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया, जिला एवं खण्ड कांग्रेस अध्यक्ष भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मंत्रिमण्डल के सदस्य, मुख्य संसदीय सचिव, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, विधायकगण, पूर्व विधायकगण, जिला एवं खण्ड कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी के सभी अग्रणी संगठनों के अध्यक्ष, पार्टी के सदस्य एवं कार्यालय पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD