Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

लगातार 20 साल से मुख्यमंत्री हैं पवन चामलिंग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

गंगटोक , 07 Dec 2014

Last updated on: Dec 07, 2014, 00:00 IST

सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री के रूप में अपना 20वां वर्ष पूरा कर लेंगे और वर्तमान में सर्वाधिक समय तक किसी राज्य का मुख्यमंत्री रहने वाले पहले व्यक्ति बन जाएंगे। वह लगातार 20 साल से सिक्किम के मुख्यमंत्री हैं। पवन चामलिंग 12 दिसंबर, 1994 से ही सिक्किम के मुख्यमंत्री पद पर काबिज हैं। इससे पहले, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री कम्युनिस्ट नेता ज्योति बसु रिकॉर्ड 23 वर्षो तक मुख्यमंत्री पद पर रह चुके हैं, जो अब जीवित नहीं हैं। मुख्यमंत्री चामलिंग भारतीय राजनीति में एक नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर हैं। वर्तमान कार्यकाल के मुताबिक, वह सिक्किम में 25 वर्षो तक मुख्यमंत्री पद संभालकर देश में सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले पहले व्यक्ति बनने की ओर अग्रसर हैं। चामलिंग के नेतृत्व में उनकी पार्टी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) लगातार पांचवीं बार राज्य विधानसभा चुनाव जीतने में कामयाब रही है। सत्तारूढ़ एसडीएफ ने मई 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। देश के वह ऐसे पहले नेता होंगे, जो मुख्यमंत्री के रूप में अपने शासनकाल की रजत जयंती मनाएंगे। वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान वे शांति, सुरक्षा तथा विकास के वादे के दम पर प्रदेश की 32 में से 22 सीटें जीतने में कामयाब रहे। 

प्रदेश में बहुकोणीय मुकाबले के बावजूद उनकी पार्टी 55 फीसदी मत पाने में कामयाब रही। अपने 20 वर्षो के शासनकाल के दौरान वे प्रदेश में शांति, विकास, स्थिरता तथा कई विकासात्मक कार्यो को अमलीजामा पहनाने में सफल रहे हैं।उनका जन्म 22 सितंबर, 1950 को दक्षिण सिक्किम के यांगयांग में हुआ था। वह कवि और लेखक भी हैं और सिक्किम साहित्य परिषद द्वारा उन्हें भानु पुरस्कार (2010) से सम्मानित किया जा चुका है।वर्ष 1982 में वह यांगयांग ग्राम पंचायत के अध्यक्ष चुने गए थे। वर्ष 1985 में वह पहली बार विधानसभा चुनाव जीतने में कामयाब रहे। नर बहादुर भंडारी की कैबिनेट में वह वर्ष 1989-92 के दौरान उद्योग, सूचना तथा जनसंपर्क मंत्री रहे। चामलिंग ने चार मार्च, 1993 को सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) का गठन किया। शांति, समृद्धि तथा विकास के मुद्दे पर उनके नेतृत्व में एसडीएफ वर्ष 1994, 1999, 2004 तथा 2009 का विधानसभा चुनाव जीतने में कामयाब रही।

किसी राज्य का लगातार चार बार प्रतिनिधित्व करने वाले चामलिंग भारत के पहले मुख्यमंत्री हैं। उनकी पार्टी एसडीएफ सत्ता में पहली बार 1994 में आई, जिसके बाद प्रदेश में शांति बरकरार रखने तथा विकासात्मक कार्यो के कारण आगामी विधानसभा चुनावों को जीतने में कामयाब रही। चामलिंग के साथ सबसे आश्चर्यजनक पक्ष यह है कि वर्ष 2009 में हुए विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी राज्य की कुल 32 सीटों में से 32 जीतने में कामयाब रही थी।उनके नेतृत्व में राज्य की साक्षरता दर में बेहद वृद्धि हुई। 2011 में सिक्किम की साक्षरता दर 82.6 फीसदी दर्ज की गई, जबकि वर्ष 1994 में यह 56 फीसदी ही थी। 2015 तक सिक्किम देश का दूसरा पूर्ण साक्षर राज्य बन जाएगा।मुख्यमंत्री ने 58168 हेक्टेयर भूमि के साथ राज्य को पूरी तरह जैविक राज्य बनाने का कार्यक्रम शुरू किया था, जिसकी प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी।हाल ही में मुख्यमंत्री ने अतिमहत्वाकांक्षी मिशन हेल्दी सिक्किम 2015 योजना की शुरुआत की है, ताकि राज्य भर में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में समानता सुनिश्चित की जा सके। 

 

 

Tags: KHAS KHABAR , Pawan Kumar Chamling

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD