Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

45 लाख औषधीय पौधों पर व्यय होंगे 10 करोड़ : बुटेल

बुटेल ने सादगी से मनाया 73वां जन्मदिन

बृज बिहारी लाल बुटेल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज(वी के उपमन्यु)

धर्मशाला , 25 Jul 2013

Last updated on: Jul 25, 2013, 00:00 IST

वन विभाग के लिए चालू वित्त वर्ष में 422 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है, ताकि प्रदेश की अमूल्य वन संपदा के संरक्षण के साथ-साथ विस्तार हो सके।यह जानकारी विधान सभा अध्यक्ष, श्री बृज बिहारी लाल बुटेल ने आज पालमपुर में 64वें मण्डल स्तरीय वन महोत्सव का शुभारम्भ करने के अवसर पर दी। उन्होंने ने इस अवसर पर देवदार का पौधा रोपित किया।विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2013-14 में 5000 हैक्टेयर वन भूमि को लैंटाना मुक्त करने का लक्ष्य रखा है, और लैंटाना मुक्त भूमि की उत्पादकता बढ़ाने हेतु इस पर ईंधन व चारे की प्रजातियों का पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में प्रदेश में 45 लाख औषधीय पौधे रोपित करने के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 

श्री बुटेल ने कहा कि पालमपुर के आस-पास क्षेत्र में लगभग 5 हजार देवदार के पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पालमपुर वन मण्डल में 171 हैक्टियर भूमि पर 1 लाख 62 हजार 200 पौधे रोपित किए जा रहे हैं, जिसमें 49000 औषधीय पौधे होंगे। उन्होंने बताया कि पौधारोपण पर लगभग 54 लाख रूपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया इसके अतिरिक्त 43 हैक्टियर भूमि को लैंटाना मुक्त करने का भी लक्ष्य रखा गया है।विधान सभा अध्यक्ष, श्री बृज बिहारी लाल बुटेल ने आज अपना 73वां जन्मदिन सादगी से मनाया। श्री बुटेल को बधाई देनें वालों का दिनभर तांता लगा रहा। श्री बुटेल ने कहा कि किन्नौर तथा उत्तराखंड त्रासदी से वह आहत हैं तथा भगवान से प्रार्थना करते है कि जो लोग इस त्रासदी में मारे गए हैं उनकी आत्मा को शांति मिले तथा लापता लोग शीघ्र अपने घरों में पंहुचें। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने उनके समर्थको द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत करने के साथ कुष्ठ रोगियों को कंबल तथा  सिविल अस्पताल पालमपुर में मरीज़ों को फल भी वितरित किए। विधान सभा अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थको ने 2 लाख 51 हजार रूपये का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री राहतकोष में देने के लिए उन्हें दिया। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष बलवंत ठाकुर, उपाध्यक्ष यश महाजन, ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष करूण शर्मा, कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष बुटेल, उपाध्यक्ष डा0 मदन, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, संतोष कुमार, विधान सभा सचिव, सुंदर सिंह वर्मा, डीएफओ केके गुप्ता सहित पालमपुर के गणमान्य लोग तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।  

 

Tags: brij behari lal butail

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD