Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पुलिस द्वारा केस की तह तक न पहुंच पाना उनकी कार्रवाई पर उठ रहे है सवालियां निशान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अजय पेहवा)

लुधियाना , 01 Dec 2014

Last updated on: Dec 01, 2014, 00:00 IST

महानगर में गत कुछ दिनों से आपराधिक छवि वाले लोगों की घटनाओं से पूरा शहर सकते में हैं। गत दिनों एक युवक मीशी किरण कालिया (27) की कुछ युवकों द्वारा घर से बुलाकर बेरहमी से हत्या कर देने के बाद भी लुधियाना पुलिस ने एक सामान्य एफ आई आर तक दर्ज नहीं की, यही नहीं पीडि़त मां बाप के पुलिस के हर दरवाजें को खटखटाने के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। जिससे पुलिस कर्मचारियों की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में दिख रही है। आज इसी संबंध में पीडि़त मां बाप ने स्थानीय बसंत रिजोर्ट में एक प्रैस वार्ता में अपने दुखड़े सुनाते हुए कहा कि मृतक उनका छोटा बेटा था और गत दिवस उसे फोन काल करके कुछ युवकों ने बुलाया था और बाद में उसकी बेरहमी से कटी हुई लाश उन्हें देर रात पैवीलियन मॉल के बाहर मिली और वहीं पर उसका एक्टिवा भी मिला। 

मृतक के पिता अश्विनी कालिया व माता मीना कालिया ने मीडिया को बताया कि जब उन्हें रात को 12 बजकर 42 मिनट पर कॉल आई तो वह सीधे अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब उन्हें मीशू की मौत बारे नहीं बताया गया और उसका ईलाज के नाम पर वहीं रखा गया। लेकिन अगले दिन दोपहर साढ़े 12 बजे बताया गया कि आपके बेटे की मौत हो चुकी है। जबकि न तो घटनास्थल से पुलिस ने मीशू को अस्पताल पहुंचाया था और न ही पुलिस वहां  घटना के समय आई, जबकि घटनास्थल के 20 मीटर पर ही हर समय पुलिस नाके पर तैनात होती है। लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उस रात कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि मृतक को बुरी अवस्था में जब अस्पताल में कुछ युवक ही भर्ती करवाने ले गये तो वहां पुलिस पहले से ही खड़ी थी। पुलिस की यह कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में आती है। 

अश्विनी कालिया ने बताया कि इसके बाद पोस्टमार्टम की रिपोर्ट हुई, जिसमें भी तेजधार हथियारों के निशान होने के बावजूद भी डी.एम.सी. अस्पताल व पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों की रिपोर्ट में नहीं बताया गया, यही नहीं, मारने से पहले मीशू के पांव तोड़ दिये गये  वे पेट पर बांधने के निशान थे, जिस बारे में भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं दर्शाया गया है। लेकिन थाना डिवीजन नं 8 की पुलिस ने बेरहमी से हुए इस कत्ल के मामले में मात्र धारा 174 की कार्रवाई की। इंसाफ पाने के लिए हमने पुलिस उच्चाधिकारियों से सम्पर्क किया, लेकिन अभी तक पुलिस ने मृतक के कातिलों के खिलाफ न तो पर्चा दर्ज किया और न ही उनकी कोई खोज खबर की। 

बस एक नाम की एस आई टी टीम गठित की गई, जो इस मामले को हल्के से लेकर चुप बैठी है। मृतक के परिजनों ने बताया कि थाना पुलिस ने घटना के तथ्यों को छिपाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और इस कत्ल को सड़क दुर्घटना के रूप में दिखाने के लिए मृतक का एक्टिवा खुद पुलिस वालों ने बुरी तरह तोड़ डाला, परंतु घटनास्थल से एक्टिवा सही सलामत लाया गया है। इंसाफ पाने के लिए और अज्ञात हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर वह अब तक कई बार धरने लगा चुके हैं और कैंडल मार्च भी निकाल चुके हैं, लेकिन पुलिस की इस मामले में कोई कार्रवाई न करना उसके राजनीतिक प्रभाव में होने को सिद्ध करती है और हत्यारोपियों को बचाने की कवायद है। 

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस कमिश्रर द्वारा भी हमें कार्रवाई करने के दिलासे ही मिल रहे लेकिन कार्रवाई वहीं ढाक तीन पात की तरह वहीं की वहीं खड़ी है। पुलिस की ढीली कार्रवाई के चलते मृतक के परिजनों ने केन्द्र सरकार व एस.सी. कमिशन के उपचेयरमैन राज कुमार वेरका से  इंसाफ की गुहार लगाई है। इस मौके पर राकेश घई, धर्म गुरू अरूण सिद्वू, बोबी बैंस, बबलू अनार्य कन्वीनर यूथ पंजाब भावाधस, राजेश खोखर राष्ट्रीय प्रधान भारतीय दलित सेना आदि मौजूद थे।

 

 

Tags: CRIME NEWS PUNJAB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD