Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

रक्त दान किसी को जीवन दान देने के बराबर है : नरेन्द्र सांगवान

रक्तदान करने वालो को बैच लगाते हुए विधायक नरेन्द्र सांगवान। छाया:प्रशांत
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (प्रशांत कौशिक प्रवीण)

घरौण्डा/कोहण्ड , 21 Jul 2013

Last updated on: Jul 21, 2013, 00:00 IST

विधायक नरेन्द्र सांगवान ने कहा की रक्त दान किसी को जीवन दान देने के बराबर है। हम सबको चाहिए की साल में कम से कम दो बार रक्तदान अवश्य करें क्योंकि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। ये भारत विकास परिषद की ओर से रेलवे रोड स्थित देवी मंदिर सभागार में आयोजित रक्त दान शिविर में बतौर मुख्यआतिथि युवाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा की रक्त की कमी के कारण आये दिन कोई न कोई व्यक्ति दम तोड़ देता है। युवाओं का आह्वान करते हुए उन्होने कहा की हम सब को यह प्रण लेना चाहिए की खून की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति की मौत न हो। एमएलए ने बताया की वे स्वयं 49 बार रक्तदान कर चुके हैं। भाविप की ओर से आयोजित इस रक्तदान शिविर की प्रशंसा करते हुए नरेन्द्र सांगवान ने कहा की वास्तव में यह क सराहनिय कार्य है। रविवार को सम्पन हुए रक्तदान शिविर में क्षेत्र के युवक युवतियों ने 122 युनिट रक्त दान किया। शिविर में आदर्श युवा मंडल डींगर माजरा, ग्रामीण युवा विकास क्लब बजीदा जट्टान, युवा ग्रामीण विकास समिति गढ़ी भरल व शिव शक्ति युवा संगठन अमृतपुर कलां के सदस्यों ने भी रक्तदान किया। राष्ट्रीय एड्स नियंत्र सगंठन व एचएलएल लाइफकेयर द्वारा रक्तदाताओं को एड़स बारे जागरूक भी किया गया। इस मौके पर भाविप अध्यक्ष अजय सिंगला, कार्यक्रम आयोजक नरेन्द्र लाठर, ,केहर सिंह परमाल, नरेश, महावीर, रामराज, रामफल, मुस्लीम,राजेन्द्र अमर, राजेश गर्ग, हुतेश सैठी, सुभाष गुप्ता, राजेश आर्य, सतीश त्यागी, उपासना त्यागी, प्रदीप शर्मा, सुरेन्द्र सिंगला सहीत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: narender sangwan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD