Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत और स्‍वीडन ने स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के पांच वर्ष पूरे किए

सरकार सभी को गुणवत्‍ता युक्‍त स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं सु‍निश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है- जे पी नड्डा

जगत प्रकाश नड्डा और स्‍वीडन के स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल, जन स्‍वास्‍थ्‍य और खेल मंत्री ग्रैबियल विकस्‍ट्रोम 24 नवम्‍बर, 2014 को नई दिल्‍ली में दोनों देश्‍ाों के बीच स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और जन स्‍वास्‍थ्‍य समझौता ज्ञापन के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में अयोजित समारोह में।
जगत प्रकाश नड्डा और स्‍वीडन के स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल, जन स्‍वास्‍थ्‍य और खेल मंत्री ग्रैबियल विकस्‍ट्रोम 24 नवम्‍बर, 2014 को नई दिल्‍ली में दोनों देश्‍ाों के बीच स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और जन स्‍वास्‍थ्‍य समझौता ज्ञापन के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में अयोजित समारोह में।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 24 Nov 2014

Last updated on: Nov 24, 2014, 00:00 IST

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री जे पी नड्डा ने कहा है कि भारत सरकार सभी को गुणवत्‍तापूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं उपलब्‍ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करना चाहती है कि आवश्‍यक दवाओं तक सभी की पहुंच हो तथा गरीब वंचित एवं हाशिये पर रह रहे समुदायों पर विशेष ध्‍यान केंद्रित किया जायेगा। नड्डा ने भारत और स्‍वीडन के बीच आपसी समझौते के पांच वर्ष पूरा होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में आज यहां कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में काफी इजाफा हुआ है और वह इन संबंधों को अधिक मजबूत करने के लिए आशान्वित है।

भारत और स्‍वीडन के बीच स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में सहयोग से शोध एवं नवाचार तकनीक के बीच व्‍याप्‍त अंतर को भरा जा सकेगा और सभी को गुणवत्‍तापूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध कराने में मदद मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों के बीच जन स्‍वास्‍थ्‍य, शोध एवं विकास, किशोर, मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य एवं तृतीयक स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के तहत उल्‍लेखनीय प्रगति हुई है। 

नड्डा ने मेक इन इंडिया ब्रांड पर जोर देते हुए कहा कि भारत में शोध एवं विकास तथा नवाचार स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल क्षेत्र में निवेश के लिए स्‍वीडन की कंपनियों के लिए अपार संभावनाएं हैं। उन्‍होंने स्‍वीडन से आये प्रतिनिधिमंडल को नेशनल हेल्‍थ एंश्‍योरेंस मिशन के महत्‍वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया और देश में स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल के क्षेत्र में विनियामक प्राधिकरणों को मजबूत करने की सरकार की प्रतिबद्धता की जानकारी दी। इस अवसर पर श्री गेब्रियल विल्‍कस्‍ट्रोम, स्‍वास्‍थ्‍य एवं खेल मंत्री, स्‍वीडन सरकार, श्री लव वर्मा, सचिव स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण, भारत सरकार और भारत में स्‍वीडन के राजदूत श्री हेराल्‍ड सेनबर्ग भी उपस्थित थे।

विल्‍कस्‍ट्रोम ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग के चलते जो उपलब्धियों हासिल की गई हैं वे स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल तथा आपसी संबंधों को मजबूत करने की दोनों देशों की गहरी प्रतिबद्धता का परिचायक है। इसमें दोनों देशों की राजनयिक प्रतिबद्धता तथा इससे जुडे सभी लोगों की सक्रिय भागीदारी का पता चलता है। इस कार्यक्रम में डॉ. वी एम कटोच, सचिव, स्‍वास्‍थ्‍य शोध, डॉ. जगदीश प्रसाद डीजीएचएस और स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

 

 

Tags: Jagat Prakash Nadda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD