Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार व जातिवाद को बढ़ावा मिला-- नरेंद्र सांगवान

narender sangwan
नरेंद्र सांगवान
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (प्रशांत प्रवीण कौशिक )

घरौण्डा , 14 Jul 2013

Last updated on: Jul 14, 2013, 00:00 IST

इनेलो विधायक नरेंद्र सांगवान ने कहा कि 20 जुलाई को नई अनाज मंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए दिशा-निर्देश देंगे।सांगवान ने गढ़ी मुल्तान, कैमला, अलीपुर खालसा, हरिसिंहपुरा, पुंडरी, फरीदपुर, मंगलगढ़ी, गढ़ीभरल, बल्हेड़ा, बरसत, जमालपुर, कल्हेड़ी फूसगढ़, खेडा छपरा, कलवेड़ी, सुभरी, माजरा, रसूलपुर कलां, सोहाना, शेखपुरा, दहा, सिरसी, मदनपुर, बजीदा व डिगर माजरा गांव में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि काग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार व जातिवाद को बढ़ावा मिला है। इस कारण जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस की जनविरोधी नीति से परेशान होकर लोग बढ़ी संख्या में इनेलो में शामिल हो रहे है। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। सांगवान ने कहा कि कांग्रेस सरकार कुछ पूंजीपति लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए जनता पर महंगाई की मार डाल रही है। विकास के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। गांव व शहरों की सड़के खस्ताहाल होने से हादसों की संख्या बढ़ रही है। आने वाले समय में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। उनके कार्यकाल में प्रत्येक वर्ग के लोगों को समान अधिकार प्राप्त होंगे। इस मौके पर दीप चंद, कुलदीप, कुलदीप मान, सुमेर, नरेश, जितेंद्र नेहरा, प्रमोद, जोगिंद्र, सुलतान, कुलदीप राणा, विजय राणा व हरपाल उपस्थित रहे।

 

Tags: narender sangwan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD