Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जनता की अदालत में बंसल दोषी: धवन

सी बी आई की क्लीन चिट भी नहीं धो सकेगी दाग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 14 Jul 2013

Last updated on: Jul 14, 2013, 00:00 IST

चंडीगढ़ शहर के सभी कालोनी निवासियों ने कालोनी नंबर 5 में एक विशाल रैली का आयोजन किया! इस अवसर पर कालोनी निवासियों ने चंडीगढ़ के महबूब नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री व भाजपा नेता श्री हरमोहन धवन को उनके जन्म दिवस के अवसर पर उनका जन्म दिन मनाने के साथ साथ गर्मजोशी से चंडीगढ़ शहर के लिए और कालोनी निवासियों के पुनर्वास एवं उनकी समस्याओं के समाधान और हमेशा उनके दुःख सुख में रात दिन कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया! इस अवसर पर कालोनी निवासियों ने केक काट कर और एक टन लड्डू बाँट कर अपनी ख़ुशी का इजहार किया, और फूलो के विशाल हार से श्री धवन को लाद दिया गया! इसी अवसर पर श्री हरमोहन धवन ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि मैं कालोनी वासी भाईओं से पूछना चाहता हूँ कि क्या आप समझते हो कि पवन कुमार बंसल रेल घूस काण्ड में निर्दोष है? लोगो ने हाथ उठा कर कहा कि इससे बड़ा कोई झूठ नहीं हो सकता, पवन बंसल ही वास्तविक दोषी है और वो इस अपराध से कभी मुक्त नहीं हो सकते! 

इसके बाद श्री धवन ने दूसरा सवाल पूछा कि पवन बंसल ने 14 वर्षो में क्या कोई विकास कार्य किया? लोगो ने हाथ उठा कर कहा कि उसकी तो उसके अफसर तक नहीं सुनते तो विकास कैसा, विनाश कहो साहब, विनाश! कालोनी वासी श्री धवन से ही उम्मीद लगाये बैठे है, कि केवल आप ही इस भ्रष्ट नेता से शहर को मुक्ति दिला सकते हो! सारा पंडाल सारा वातावरण "हरमोहन धवन जिंदाबाद,तुम जीओ हजारो साल" और "हरमोहन धवन आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ है” के नारों से गूंज उठा!इस अवसर पर कालोनी सैल के संयोजक अनिल दुबे ने कहा कि पवन बंसल ने परिवार का पोषण किया और शहर की जनता का और गरीब लोगो का शोषण किया!इसी अवसर पर रजाक मियां, राम संजीवन मिश्रा, और बाबा हामिद, अली मंडल अध्यक्ष स्वराज एवं दविंदर सिंह ओळख, राकेश सूद, पप्पू शुक्ला, अरबिंद  सिंह, नौशाद, सोनू शाह  और  संतोष शर्मा आदि ने नेताओं भी अपने-2  विचार रखे एक ही बात कही कि भारी संख्या में जो जन सैलाब उमड़ा है,उसे देख कर ये लगता है कि कांग्रेस के दिन अब लद चुके है!

 

Tags: harmohan dhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD