Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने एलपीयू के मीडिया फेस्ट "एक्सप्रेशन-2024" में किया विद्यार्थियों को प्रेरित सी-विजिल के माध्यम से चुनावों पर नागरिकों की पैनी नज़र नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर कल के लिए आशा की नई किरण - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल आपकी सम्पत्ति और गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में है कांग्रेस और इंडी एलायंस: प्रेम कुमार धूमल स्विमिंग ही नहीं, एडवेंचरस एक्टिविटीज भी करना पसंद करती हैं नरगिस फाखरी सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत जिले में 55 स्कूली बसों की चैकिंग कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद

 

एतिहासिक जीत के लिए चंडीगढ़ वासियों का दिल से जताया शुक्रिया, चंडीगढ़ वासियों का भरोसा टूटने नहीं देंगे-अरविंद केजरीवाल

चंडीगढ़ को फिर से देश का सबसे खूबसूरत शहर बनाकर 'सिटी ब्यूटीफुल' का टैग वापिस लगवाएंगे- केजरीवाल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Vijay Yatra, Bhagwant Mann, Harmohan Dhawan, Pradeep Chhabra, Chandramukhi Sharma, Chandigarh Municipal Corporation elections
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Dec 2021

नगर निगम चुनाव के लिए पहली बार मैदान में उतरी में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा 14 सीटों पर इतिहासिक जीत के जशन में वीरवार को चंडीगढ़ में शानदार विजय यात्रा निकाली गई। जिसका चंडीगढ़ के लोगों ने भव्य स्वागत किया। विजय यात्रा का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया। इस दौरान केजरीवाल ने नगर निगम चुनावों में 'आप' के उम्मीदवारों की शानदार जीत के लिए धन्यवाद किया गया। पार्टी के सांसद और पंजाब के  अध्यक्ष भगवंत मान और पंजाब मामलों के सह-प्रभारी व विधायक राघव चढ्डा की मौजूदगी में केजरीवाल की यह विजय यात्रा सेक्टर 22 स्थित अरोमा चौंक से शुरू हुई और सेक्टर 23 में जाकर समाप्त हुई इस विजय यात्रा में 'आप' के चुने गए सभी 14 पार्षदों के साथ चंडीगढ़ आप के अध्यक्ष प्रेम गर्ग, सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा, पूर्व केन्द्री मंत्री हरमोहन धवन, चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी इंचार्ज प्रभारी चंद्रमुखी शर्मा सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी समर्थक शामिल हुए। यात्रा दौरान चंडीगढ़ की जनता और आप समर्थकों ने केजरीवाल की यात्रा पर जगह-जगह फूलों की वर्षा की और केजरीवाल का जोरदार स्वागत किया।विजय यात्रा के दौरना अरविन्द केजरीवाल ने संबोधन में नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी को दिए समर्थन को लेकर धन्यवाद करते हुए कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम के नतीजों की पुरे देश में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि देश में यह चर्चा चल रही है कि दिल्ली के बाद जब आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ में पिछले लम्बे समयं से काबिज़ कांग्रेस और भाजपा को उखाड़ फेंक सकती है तो पुरे देश में भी 'आप' ऐसा कर सकती है। 

केजरीवाल ने कहा, 'आप' क़ी इस शानदार जीत के लिए यहां के प्रत्येक नागरिक का हम दिल से धन्यवाद करते हैं और वादा करता हूं कि जो भरोसा यहां जताया है, उस भरोसे को कभी टूटने नहीं देंगे। जो प्यार चंडीगढ़ निवासियों ने दिया है, उसे कभी खत्म नहीं होने देंगे और तमान उपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।उन्होंने अपने संबोधन में 'आप' के चुने हुए पार्षदों को कहा कि चंडीगढ़ में  पिछले लम्बे समयं से काबिज और देश की सबसे पुरानी पार्टियों भाजपा और कांग्रेस को हराना इतना आसान नहीं था। मगर इनको हराने के बाद अब उनकी जि़म्मेवारी बढ़ गई है और उनके लोगो के दिखाए भरोसे को कायम रखते हुए काम करना होगा।केजरीवाल ने कहा की चंडीगढ़ वासियों ने 'आप' के दिल्ली माडल को देखकर वोटें डाली है। चंडीगढ़ में भी दिल्ली माडल लागु करके इसे सबसे खूबसूरत शहर बनाएंगे। उन्होंने विजय यात्रा के दौरान ही अपने चंडीगढ़ के चुने गए पार्षदों को कहा कि निगम चुनाव तक ही पार्टी की राजनीती थी, अब चुनाव जीतने के बाद अन्य पार्टियों के पार्षद भी उनके अपने है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और यहां के लोगो को सुविधाएँ देने के नाम पर किसी भी तरह का अन्य पार्टियों के पार्षदों और उनके समर्थकों के साथ पक्षपात न किया जाये।केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ शहर को फिर से 'सिटी ब्यूटीफुल' का टैग वापिस दिलवाना है और देश भर में सबसे खूबसूरत शहर बनाना है। उन्होंने इस मौके पर हाजिऱ सभी पार्षदों को शहर के विकास और यहां के निवासियों की बेहतरी तथा पार्टी के प्रति निष्ठां के लिए शपथ भी दिलवाई। केरजीवाल ने कहा कि जैसे दिल्ली जीतने के बाद वह चंडीगढ़ के नगर निगम चुनाव जीते है, अब इसी तरह पंजाब की विधान सभा चुनाव में भी इतिहासिक जीत हांसिल कर चंडीगढ़ में शपथ ग्रहण करवाने आएंगे।

'आप' सांसद भगवंत मान ने विजय यात्रा को संबोधन करते हुए कहा कि चंडीगढ़ निवासियों ने इतिहास बदल दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी नफरत और धर्म कि राजनीती नहीं करती, 'आप' विकास की राजनीती करती है। यही कारण है की आम आदमी पार्टी दे आम घरों के उम्मीदवारों ने अन्य पार्टियों के दिग्ज नेताओं को इन निगम चुनावों में पटखनी दी है। उन्होंने कहा निगम चुनाव में यह इतिहासिक जीत हांसिल करने के बाद अब उनका मुख्य लक्ष्य चंडीगढ़ को फिर से 'सिटी ब्यूटीफुल बनाना और देश भर के खूबसूरत शहरों में पहले नंबर पर लाकर खड़ा करना है। उन्होंने कहा की 'आप' ने पहले देश की राजधानी को जीता और अब पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में जीत हांसिल करके पंजाब में भी अपनी सरकार बनाएंगे।विजय रैली के दौरान 'आप' सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा और चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव प्रभारी चंद्रमुखी शर्मा ने भी संबोधन किया और निगम चुनावों में 'आप'  को शानदार जीत दिलवाने के लिए शहर वासियों का धन्यवाद किया। सेक्टर 22  के अरोमा चौंक से शुरू हुई इस विजय यात्रा के मार्ग में चंडीगढ़ के लोगो ने अरविन्द केजरीवाल का जोरदार स्वागत किया। विजय यात्रा के रस्ते में पार्टी समर्थकों और चंडीगढ़ के निवासियों ने अरविन्द केजरीवाल का फूलों के गुलदस्ते और शाल भेंट कर स्वागत किया। पुरे रस्ते को स्वागती गेट लगा कर सजाया गया था।

हम बस और सरकार दोनों माफिया मुक्त चलाते हैं:अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि हम बस और सरकार दोनों माफिया मुक्त चलाते हैं। आप की सरकार भ्रष्टाचार और माफिया शासन को पूरी तरह खत्म करेगी और लोगों को स्थिर और ईमानदार सरकार देगी।नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद गुरुवार  को अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ में विजय यात्रा का नेतृत्व करने पहुंचे थे। केजरीवाल मोहाली के हवाईअड्डे पर उतरने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।पहली बार नगर निगम चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी को 14 सीटों पर जीत दिलाकर सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए केजरीवाल ने चंडीगढ़ की जनता का धन्यवाद और आभार प्रकट किया।उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि आम आदमी पार्टी उनके भरोसे और विश्वास पर खरी उतरेगी और दिल्ली की तरह चंडीगढ़ में भी बदलाव करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास की बयार अब चंडीगढ़ में बहेगी। देशकों से नगर निगम में शासन करने वाली कांग्रेस और भाजपा ने जगह जगह कूड़े के ढेर लगाकर शहर की सुंदरता पर जो कालिख पोथी है उसे आम आदमी पार्टी साफ करेगी। नगर निगम में मेयर बनाने के सवाल पर केजरीवाल ने दावा किया कि चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी अपना मेयर बनाएगी,हम जल्द ही नाम की घोषणा करेंगे।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Vijay Yatra , Bhagwant Mann , Harmohan Dhawan , Pradeep Chhabra , Chandramukhi Sharma , Chandigarh Municipal Corporation elections

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD