Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा विधेयक को अक्षरशः लागू करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमन्त्री

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 13 Jul 2013

Last updated on: Jul 13, 2013, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा विधेयक को अक्षरशः कार्यान्वित करने के लिए कार्य योजना तैयार करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा विधेयक के संबंध में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित बनाएगी कि बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों और राजकीय विद्यालयों में मिड डे मील योजना के अंतर्गत प्रदान किये जा रहे पके हुए भोजन के संबंध में विधेयक के अंतर्गत निर्धारित पौष्टिक मानकों को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गर्भावस्था तथा लैक्टेशन समयावधि के दौरान निःशुल्क आहार का प्रावधान किया है तथा 6 हजार रुपये का मातृत्व लाभ भी प्रदान किया जा रहा है। इससे प्रदेश में सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित हो रहा है तथा शिशु एवं मातृ मृत्यु दर को कम करने में भी सहायता मिल रही है। 

श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत सभी राशनकार्ड धारकों को उपदान दरों पर खाद्यान्न एवं दालें उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि विधेयक के माध्यम से प्रदेश में लक्षित सार्वजनिक प्रणाली के दायरे से 18.85 लाख व्यक्ति बाहर हो सकते हैं और प्रदेश का खाद्यान्न का मासिक आबंटन 17094 मीट्रिक टन तक कम हो सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध करवाना जारी रखेगी, चाहे वे विधेयक के दायरे में आते हों अथवा नहीं। उन्होंने केन्द्र सरकार से आग्रह किया कि प्रदेश को गेहूं और चावल का कोटा 43,995 मीट्रिक टन प्रति माह के स्तर पर जारी रखा जाए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों को वर्तमान में 20 किलोग्राम गेहूं और 15 किलोग्राम चावल प्रति माह उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। यह खाद्यान्न उपलब्ध करवाते समय परिवार के आकार का संज्ञान नहीं लिया जाता। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बीपीएल परिवारों को वर्तमान स्तर पर खाद्यान्न उपलब्ध करवाना जारी रखेगी। उन्होंने केन्द्र सरकार से अनुरोध किया कि बीपीएल परिवारों को वर्तमान आबंटन के स्तर पर बीपीएल मूल्य पर ही खाद्यान्न उपलब्ध करवाए जाएं।

 

Tags: virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD