Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

धूमल भ्रम और अन्तरविरोध मानसिकता वाले व्यक्ति हैं : सुजान सिंह पठानिया, प्रकाश चौधरी

सुजान सिंह पठानिया
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 08 Jul 2013

Last updated on: Jul 08, 2013, 00:00 IST

बहुद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया तथा आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के उस वक्तव्य की कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने मंत्रियों तथा विधायकों पर स्थानान्तरणों को उद्योग बनाने का आरोप लगाया है तथा प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के तबादलों पर पूर्ण रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि धूमल के वक्तव्य में मण्डी उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी हार के कारण उनकी क्षीण एवं कुंठित मनोस्थिति झलकती है। उन्होंने कहा कि श्री धूमल भ्रम और अन्तरविरोध मानसिकता वाले व्यक्ति हैं। जब वे स्वयं मुख्यमंत्री थे, तब उन्हें दृढ़ता का परिचय देते हुए स्थानान्तरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना चाहिए था, किन्तु भाजपा के कार्यकाल में हजारों कर्मचारियों का तबादला किया गया और राजनीतिक आधार पर उनका उत्पीड़न किया गया।

आज यहां जारी एक संयुक्त वक्तव्य में श्री सुजान सिंह पठानिया और श्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह के योग्य नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थानान्तरण प्रशासनिक आधार तथा जनहित और कर्मचारियो के आग्रह पर किए जा रहे हैं तथा इनकी संख्या भी अधिक नहीं है। उन्होंने श्री धूमल को याद दिलाया कि भाजपा के कार्यकाल में व्यापक स्तर पर कर्मचारियों का स्थानान्तरण किया गया था और क्षेत्रीय स्तर पर तथा कुछ क्षेत्रों के दुर्गम इलाकों में बड़ी संख्या में पद खाली रखे गए थे, जबकि कई अन्य मनमाफिक क्षेत्रों में कर्मचारियों की संख्या, तय संख्या से कहीं अधिक थी। इस कारण क्षेत्रीय स्तर पर संतुलन बनाने और कार्यप्रणाली का सुधारने के दृष्टिगत स्थानान्तरण आवश्यक थे। 

प्रदेश सरकार ने उन कर्मचारियों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया है, जिनका पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में उत्पीड़न किया गया था। उन्होंने कहा कि राज्य मंत्रिमण्डल ने हाल ही में प्रदेश के कर्मचारियों के लिए नई स्थानान्तरण नीति को तैयार किया है, जिससे प्रदेश सरकार की अपने कर्मचारियों के प्रति प्रतिबद्धता का पता चलता है। अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में भाजपा सरकार ठोस स्थानान्तरण नीति तैयार नहीं कर पाई, जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने छह माह से कम के कार्यकाल में ही यह नीति तैयार कर ली है। कांग्रेस सरकार ने राज्य प्रशासनिक अधिकरण को बहाल करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस अधिकरण की खण्डपीठ धर्मशाला और मण्डी में भी स्थापित की जाएंगी, जिससे कर्मचारियों को राहत मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार पूर्ण रूप से गतिशील तथा ऊर्जावान है तथा इसके छह माह के छोटे से कार्यकाल की उपलब्धियां पिछली भाजपा सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल से कहीं बेहतर हैं। धूमल सरकार के कार्यकाल को परखने के बाद जब लोगों ने पाया कि उक्त सरकार पूरी तरह थकी हुई है, तो विधानसभा चुनावों में इसे पूरी तरह नकार दिया गया। यह स्वाभाविक ही है कि चुनाव हारने के बाद श्री धूमल की पार्टी थकी हुई है और अब श्री धूमल चुनावों में हार के बाद राजनीति में बने रहने के लिए ही आधारहीन तथा अप्रमाणिक वक्तव्य जारी कर रहे हैं। 

 

Tags: sujan singh pathania

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD