Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

बंसल को क्लीनचिट दिए जाने की भाजपा चंडीगढ़ कड़े शब्दों में निंदा की

संजय टंडन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 03 Jul 2013

Last updated on: Jul 03, 2013, 00:00 IST

रेलवे घूसकांड में सीबीआई द्वारा श्री पवन कुमार बंसल को गैर कानूनी ढंग से क्लीनचिट दिए जाने की भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ कड़े शब्दों में निंदा करती है। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष श्री संजय टंडन ने कहा कि रेलवे घूसकांड में श्री पवन बंसल को क्लीनचिट दिया जाना देश की जनता के साथ सीबीआई तथा कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया घिनौना विश्वासघात है तथा देश की जनता समय आने पर इसका उचित जवाब देगी। अब यह स्पष्ट हो गया है कि सीबीआई पिंजरे में बंद तोता तो है ही इसके साथ-साथ सीबीआई रंग बदलने वाला गिरगिट भी साबित हुआ है जिसका कांग्रेस पार्टी के साथ कोई और रंग है तथा अन्य दलों के साथ कोई और रंग है। आज भाजपा कार्यालय कमलम में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के कोर ग्रुप की आपात बैठक बुलाई गई जिसमें रेलवे घूसकांड में पवन बंसल को क्लीनचिट दिए जाने पर चर्चा हुई।  इसके उपरांत प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों तथा पार्षदों की संयुक्त आपात बैठक बुलाई गई जिसमें रेलवे घूसकांड पर पार्टी की आगामी रणनीति पर विचारविर्मश हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से विचार हुआ कि रेलवे घूसकांड में पवन बंसल को क्लीनचिट दिए जाना चंडीगढ़ तथा देश की जनता के साथ विश्वासघात व घोर अन्याय है तथा भारतीय जनता पार्टी को सत्य उजागर करने के लिए जन-जन तक जाना होगा। इस बैठक में पार्टी ने अपनी आगामी रणनीति तय की जिसकी घोषणा कल प्रैसवार्ता में पार्टी के प्रमुख नेता करेंगे।

 

Tags: sanjay tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD