Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

पंजाब पुलिस ने गोबिंद धाम से सुरक्षित घर भेजे दिल्ली के 61 श्रद्धालु

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

ऋषिकेश , 26 Jun 2013

Last updated on: Jun 26, 2013, 00:00 IST

उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा के बाद राहत कार्यो में जुटी पंजाब सरकार की राहत टीमों द्वारा पंजाब से गये श्रद्धालुओं के साथ साथ अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं को भी सुरक्षित निकाल कर ऋषिकेश पहुंचाया गया है पंजाब पुलिस की सहायता से गोबिंद धाम में फंसे 61 श्रद्धालु आज सुरक्षित ऋषिकेश पहुंचे जहां आगे उनक ो रूपनगर डिपू की बस द्वारा दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है।यह सभी श्रद्धालु दिल्ली के करोलबाग इलाके के थे जो 15 जून को सुबह 7बजे गोबिंद धाम में पहुंचे थे श्रद्धालुओं में एक लडकी सिमरन जोकि बीकाम प्रथम वर्ष की विद्यार्र्थी और अपना परिणाम जानने के लिए उत्सुक थी ने बताया कि 15 जून को सुबह गोबिंद धाम में पुल टूटने के कारण बडी संख्या में श्रद्धालु फंस गये थे उसने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा पहले स्वय पुल बनाकर निकलने की कोशिश की गई पंरतु वह दोबारा टूट गया इसके बाद पंजाब पुलिस के जवानों द्वारा उनकी सहायता की गई और उनको जोशीमठ में पहुंचाया गया। 

जोशीमठ में पंजाब सरकारके स्थापित किये राहत कैंप में पहुंचने के बाद उनको प्रारभिंक सहायता दी गई और खाना व ड्राई फ्रूट उपलब्ध करवाए गये।जोशीमठ से जब पंजाब पुलिस की मिनी बसों द्वारा वह ऋषिकेश के लिए रवाना हुये तो रास्ते में श्रीनगर-चमोली सडक धंसने के कारण राह बंद हो गया और उनको पंजाब पुलिस के वाहनों द्वारा चम्बल-तिबाडा-बुडाणा रास्ते द्वारा 260 किलोमीटर के लगभग अतिरिक्त राह तय करके ऋषिकेश पहुंचाया गया।ऋषिकेश पहुंची दिल्ली की संगत को रूपनगर डिपू की बस द्वारा नई दिल्ली के लिए भेज दिया गया ।

 

Tags: uttrakhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD