Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

शम्मी कपूर : तुम सा नहीं देखा..

जन्मदिन : 21 अक्टूबर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 20 Oct 2014

Last updated on: Oct 20, 2014, 00:00 IST

बॉलीवुड के 'बिंदास ब्यॉय' शम्मी कपूर रुपहले पर्दे का एक ऐसा सितारा थे, जिन्होंने अपनी अद्भुत अभिनय क्षमता से दर्शकों का बेपनाह प्यार पाया। महान फिल्म अभिनेता और थिएटर कलाकार पृथ्वीराज कपूर और रामसरनी 'रमा' मेहरा के दूसरे बेटे शम्मी सच्चे अर्थो में एक रॉकस्टार थे। उनका वास्तविक नाम शमशेर राज कपूर था। पृथ्वीराज कपूर के दो और बेटे शशि कपूर और राज कपूर हैं।मुंबई में 21 अक्टूबर, 1931 को जन्मे शम्मी कपूर को घर में बचपन से ही फिल्मी माहौल मिला था। युवा होते ही शम्मी भी अभिनेता बनने का ख्वाब देखने लगे। उन्होंने वर्ष 1953 में प्रदर्शित फिल्म 'जीवन ज्योति' से बतौर अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इससे पहले शम्मी अपने पिता के साथ थिएटर में काम किया करते थे। 'जीवन-ज्योति' बॉक्स आ ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। इसके बाद उन्होंने इसी साल 'रेल का डिब्बा', 'ठोकर', 'लैला मजनूं', व 'खोज' आदि फिल्में कीं।

बॉलीवुड के 'एल्विस प्रेस्ली' कहलाने वाले शम्मी कपूर अपनी विशिष्ट शैली 'याहू' के लिए बेहद लोकप्रिय रहे। उन्होंने उमंग और उत्साह के भाव को रुपहले पर्दे पर बेहद रोमांटिक अंदाज में पेश किया। वह जिस दौर में फिल्मों में आए, तब तक उनके बड़े भाई राज कपूर की मासूमियत और सधा हुआ अभिनय दर्शकों के दिल-दिमाग पर छा चुका था। लेकिन शम्मी ने अल्हड़-रोमांटिक अभिनेता की जो छवि निर्मित की, वह आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। वर्ष 1957 में आई फिल्म 'तुम सा नहीं देखा' ने शम्मी को पहचान तो दी, लेकिन उन्हें मनचाही सफलता 'जंगली' से मिली। उनके डांस करने का एक अलग ही अंदाज था, वह डांस से चाहने वालों का मन मोह लेते थे। उनके करियर की सबसे सुपरहिट फिल्मों में 'एन इवनिंग इन पेरिस', 'चाइना टाउन', 'कश्मीर की कली', 'जानवर', 'जंगली', 'तुमसा नहीं देखा', 'प्रोफेसर', 'दिल तेरा दीवाना', 'बह्मचारी', 'तीसरी मंजिल' का नाम शामिल है। 

गोरे-चिट्टे और लंबी-चौड़ी कदकाठी के शम्मी को सफल कलाकार बनाने में विख्यात गायक मोहम्मद रफी का बहुत बड़ा योगदान है। रफी साहब ने उनके लिए एक से बढ़कर एक गाने गाए, जिनमें 'तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे', 'जन्म जन्म का साथ है', 'एहसान तेरा होगा मुझ पर', 'इस रंग बदलती दुनिया में' और 'निकला ना करो तुम सजधज कर' शामिल हैं।वह अपनी फिल्मों में कभी लंबी टोपी पहनकर शैतानी करते, तो कभी कंबल लपेट कर फुदकते, कभी पहाड़ियों से लुढ़कते हुए 'याहू' चिल्लाते, तो कभी विचित्र शक्लों से हीरोइनों को चिढ़ाते। उनकी हर अदा अनूठी और हर बात निराली थी। शम्मी कपूर और सायरा बानो अभिनीत फिल्म 'जंगली' (1961) ने बॉक्स आफिस को हिलाकर रख दिया था और शम्मी रातोंरात 'स्टार' बन गए। शम्मी ने अपने जमाने की हर सितारा अभिनेत्री सुरैया, मधुबाला, नूतन, आशा पारेख, मुमताज, साधना, शर्मिला टैगोर, हेमा मालिनी व कल्पना के साथ हिट फिल्में दीं। 

फिल्मी पर्दे पर रोमांटिक किरदारों में नजर आने वाले शम्मी असल जिंदगी में भी रोमांटिक और इश्किया मिजाज की वजह से खासे चर्चा में रहते थे। उन्होंने कभी काहिरा की नादिया गमाल से इश्क फरमाया, तो कभी फिल्म अदाकारा गीता बाली से। उन्होंने गीता बाली को अपनी जीवन संगिनी बना लिया, लेकिन स्मॉलपॉक्स के कारण 1965 में गीता बाली का निधन हो गया। गीता बाली ने उनके साथ 14 फिल्मों में काम किया था। गीता बाली के निधन के बाद उन्होंने 1969 में नीला देवी से शादी की।अभिनेता रणबीर कपूर के साथ आई 'रॉकस्टार' फिल्म उनके करियर की आखिरी फिल्म थी। शम्मी कपूर को फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए फिल्मफेयर अवार्ड और बेस्ट एक्टर अवार्ड भी मिले। उन्हें वर्ष 1995 में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड और वर्ष 2004 में दादा साहब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया। इस जिंदादिल अभिनेता ने 14 अगस्त, 2011 को मुंबई में अंतिम सास ली।

 

 

Tags: special day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD