Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

हरियाणा में जीत की ओर भाजपा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 19 Oct 2014

Last updated on: Oct 19, 2014, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि यह हरियाणा में अपने दम पर सरकार बनाएगी। शुरुआती रुझान में इसे राज्य की 90 विधानसभा सीटों में 48 पर जीत हासिल होती दिख रही है। यह पहली बार है जब राज्य में भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने की तरफ अग्रसर है। पार्टी की शुरुआत जीत के साथ हुई, इसके वरिष्ठ नेता अनिल विज को अंबाला केंट से 15,462 वोटों से जीत हासिल हुई है। भाजपा नेता अभिमन्यु ने हिसार में कहा, "हम हरियाणा में अगली सरकार बनाएंगे। हम दो-तिहाई बहुमत हासिल करेंगे।"सत्तारूढ़ कांग्रेस की भी जीत के साथ शुरुआत हुई और झज्जर (आरक्षित) से उम्मीदवार व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल को 26,854 वोटों से जीत हासिल हुई। अगर भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलती है, तो यह उसके लिए बड़ी उपलब्धि होगी, क्योंकि 2009 विधानसभा चुनाव में इसने सिर्फ चार सीटों पर जीत हासिल की थी। 

हरियाणा में भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "हरियाणा की जनता बदलाव चाहती थी। हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने काफी मेहनत की है। हमारी सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को जाता है।"भाजपा में कई नेताओं के मुख्यमंत्री पद की होड़ में होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विजयवर्गीय ने कहा, "पार्टी मिलकर अगले मुख्यमंत्री पर विचार करेगी। उम्मीदवार वह शख्स होगा, जो हरियाणा के सभी वर्गों को स्वीकार्य होगा।"पार्टी को बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भाजपा अपने दो मुख्य विरोधियों इंडियन नेशलन लोक दल (इंनेलो) और कांग्रेस से आगे चल रही है। इंनेलो राज्य की 21 सीटों पर और कांग्रेस 14 सीटों पर आगे चल रही है। हरियाणा जनहित कांग्रेस (एचजेसी) और अन्य क्रमश: तीन और पांच सीटों पर आगे हैं।मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हु़ड्डा गढ़ी सांप्ला किलोइ से आगे चल रहे हैं।केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बहन वंदना शर्मा साफीडन सीट से आगे हैं। इंनेलो के नेता और हिसार सांसद दुष्यंत चौटाला भाजपा की प्रेमलता से उचान कालान विधानसभा सीट से 4,000 वोटो से पीछे चल रहे हैं। हरियाणा की 90 सीटों पर रविवार सुबह मतगणना शुरू हुई, जिस दौरान 1,351 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। राज्य में इस साल रिकार्ड 76.54 फीसदी मतदान हुआ है।

 

Tags: haryana election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD