पुलिस द्वारा मिली जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता जगसीर लाल पुत्र चंनन राम निवासी नुनियारी खोखर जलालाबाद, थाना गुरू हरिसहाय, जिला फिरोजपुर ने बताया कि वह के.सी. सोलवैंट में मुनीमी का काम करता है । वह जंडियाला गुरू की अनाज मंडी धान की खरीददारी के सबंध में आया हुआ था । कल रात करीब 8:45 मिंट पर वह सरांए पर आया था । तभी तीन अज्ञात युवक जिनके पास सी.डी. डीलैकस मोटर साईकल पी.बी.02.बी.एच.4863 ने उससे छीना झपटी की । बाद में वह एक आटो रिकशा पी.बी.02.बी.एल.9917 में स्वार होकर चले गए । उसने और गुरभेज सिंह निवासी तखतुचक्क, जिला तरन तारन जो कि संत सिंह एंड संनज पर ड्राईवरी का काम करता है, ने इनका पीछा किया । यह युवक बालमीक चौंक में आटो से उतर के भाग गए । इनकी पहचान टिड पुत्र जगतार सिंह निवासी वार्ड नंबर 11 और बबल पुत्र तोता निवासी वार्ड नंबर 9 जंडियाला गुरू के रूप में हुई । पुलिस ने आटो को कबजे में लेकर कारवाई शुरू कर दी है । इस मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. हरबंस सिंह ने बताया कि इनके खिलाफ मुक्दमा नंबर 302 धारा 382, 511 आई.पी.सी. के तहत पुलिस थाना जंडियाला में मामला दर्ज कर लिया गया है और इनकी ग्रिफतारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।