Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

कांग्रेस की सरकार बना दो, थारी सारी कसर काढ़ द्यूंगा: भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन दादरी, झज्जर, बेरी व सोनीपत में की चुनावी जनसभाएं

कांग्रेस की सरकार बना दो, थारी सारी कसर काढ़ द्यूंगा: भूपेन्द्र सिंह हुड्डा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

सोनीपत , 13 Oct 2014

Last updated on: Oct 13, 2014, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमने हरियाणा में पिछले साढ़े 9 वर्ष में जो काम किया, उतना काम विपक्ष वाले विकास कार्यों की मरम्मत का भी नहीं कर सकेंगे। इसलिए तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बना दो, थारी सारी कसर काढ़ द्यूंगा। उन्होने यह भी कहा कि राज 40 साल में आता है और जाने में 40 सैकेण्ड लगते हैं, यदि आपने गलती से कोई बटन दबा दिया तो राज जाने में समय नहीं लगेगा। चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सोनीपत, चरखी दादरी, बेरी, बहादुरगढ़ आदि विधानसभा हलको में जनसभाओं को सम्बोधित कर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अच्छे दिनों की बात कर रही थी, लेकिन चार माह में ही अब कड़वी घूंट की बात कर रही है। हरियाणा की जनता 15 अक्टूबर को तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनाकर दिल्ली वालों को कड़वी घूंट पिला देगी। भाजपा की सरकार लोकसभा चुनाव से पूर्व बड़ी-बड़ी बातें करती थी। लेकिन चुनाव के चार माह के बाद ही भाजपा की फूंक निकल गई। भाजपा ने वायदे करने तो दूर महंगाई तक नहीं रोक पाई। हड्डा ने कहा कि मैंने कई राज आते व जाते देखे हैं, जिंदगी में पहली बार भाजपा को पहली बार विकलांग होते देख रहा हूं। भाजपा के झूठे वायदे जनता को समझ में आ चुके हैं। भाजपा इतनी जल्दी बैकफूट पर जा रही है, कभी हमने भी नहीं सोचा था। पूत के पांव पालने में ही दिखाई दे रहे हैं। भाजपा का अगर यहीं हाल है तो वे हरियाणा में क्या सरकार बनाएगी। जिस पार्टी को अपना सीएम प्रत्याशी के बारे में ही नहीं पता तो वे क्या खाक छानेंगे। भाजपा सिर्फ चाइनिज माल बनकर रह गई है। 

चौटाला भुगत रहे कर्मों की सजा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि औमप्रकाश चौटाला अपने कर्मों की सजा भुगत रहे हैं। चौटाला ने जनता से ठगी की है, इसलिए वे जेल में सजा काट रहे हैं। सजायाफ्ता व्यक्ति कभी चुनाव नहीं लड़ सकता। इसलिए जेल में मुख्यमंत्री की शपथ कैसे ली जा सकती है। जो भला विधायक नहीं बन सकता वह कैसे मुख्यमंत्री बन सकता है। ऐसे लोग सिर्फ जनता को बहका रहे हैं। चौटाला ने अपने राज में हरियाणा तो दूर अगर दादरी में भी एक ईंट नहीं लगाई। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में हजारों गरीब लोगों को मुफ्त प्लाट दिए हैं। अगर चौटाला ने अपने राज में किसी गरीब को एक इंच भूमि भी दी हो तो वे चुनाव में अपनी हार मानते हुए बैठ जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि इनेलो स्व. देवीलाल का जन्म दिन समारोह में अलग-अलग दिन मनाते हैं। इस बार अपने स्वार्थ को देखते हुए एक नवंबर की बजाए 25 सितम्बर को जन्मदिन समारोह बनाकर बुजुर्गों का अपमान किया है। जो अपने स्वार्थ को देखते हुए अपने स्वर्गीय पिता का हितैषी नहीं हो सकता तो वह प्रदेश का कैसे हितैषी हो सकता है। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि क्या वे इनेलो शासन के भय और आतंक के माहौल को अभी भूले हैं, तो जनता ने हाथ उठाकर कहा कि नहीं। उन्होंने कहा कि चौटाला लोगों को बहका रहे हैं कि उन्हें 3200 नौकरियां देने से जेल हुई है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में 60 हजार नौकरियां दी गई हैं, इस हिसाब से तो मुझे तो फांसी मिलनी चाहिए।

 

Tags: Bhupinder Singh Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD