Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सुखबीर द्वारा डिप्टी कमीशनरों को रेत और बजरी की सप्लाई निजी रूप से यकीनी बनाने के आदेश

खानों से खुदाई न करने वाले ठेकेदारों के ठेके रदद करने के आदेश, 50 एकड से नीचे वाली 100 खानों की शीघ्र नीलामी की जाए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ , 10 Jun 2013

Last updated on: Jun 10, 2013, 00:00 IST

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज सभी डिप्टी कमीशनरों को कडे और स्पष्ट निर्देश देते हुये कहा कि वह आम लोगों को रेत और बजरी आसान व वाजिव मूल्य पर उपलब्ध करवाना निजी रूप से विश्वसनीय बनाए। आज यहां रेत और बजरी की उपलब्धता संबधी सभी डिप्टी कमीशनरों की बैठक की अध्यक्षता करते हुये उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी डिप्टी कमीशनरों को कर्तव्य है कि वह किसी को भी निर्माण संबधी सामग्री की नकली कमी पैदा न करने दें और कानूनी तोर पर नीलाम की राज्य में सभी गढडों से खुदाई लगातार की जाती रहे उन्होने  मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री एस के संधू को कहा कि वह सभी डिप्टी कमीशनरों,उद्योग विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ तालमेल करके विभागीय रूकावटों को दूर करे ताकि गढडों की नीलामी  में कोई देरी न हो।

50 एकड से नीचे वाले 100 गढडों की शीघ्र नीलामी करने के आदेश देते हुये स. बादल ने कहा कि नीलामी प्रक्रिया से यह विश्वसनीय बनाया जाए कि बाजार में रेत और बजरी की सप्लाई आम हो और लोगों को वाजिब मूल्य पर मिले। स. बादल ने सभी डिप्टी कमीशनरों को यह भी कहा कि वह दरियाओं से रेत की खुदाई के लिए कम से कम 100 अन्य स्थानों की पहचान करे जहां कानूनी रूप से खुदाई की जा सके उन्होने यह भी कहा कि हमें दरियाओं से रेत की खुदाई के समय उच्च तकनीकी साधनों का प्रयोग करना चाहिए जिससे वातावरण और दरियाओं के बहाव में कोई नाकारात्मक परिवर्तन न हो। इस के अतिरिक्त खुदाई दौरान उपजाउ जमीन को बिल्कुल न छेडा जाए।राज्य के दो जिलों में 4.57 लाख टन खुदाई की हुई सामग्री को नीलाम न करने का कडा नोटिस लेते हुये स. बादल ने संबधित अधिकारियों को क हा कि इसकी नीलामी शीघ्र करवाए क्योकि इतनी निर्माण सामग्री राज्य की चार महीनें की आवश्यकताओं  को पूरा  कर सकती है। स. बादल ने सिचंाई विभाग को कहा  कि वह राज्य भर मे रेत की खुदाई के लिए योगय स्थान की पहचान करे क्योकि राज्य की 800 किलोमीटर लम्बी व्यवस्था में से रेत की खुदाई की अपार संभावनाए मोजूद है।

नीलाम किये गढडों में से जानबूझ कर खुदाई न करने के  मामले को गंभीरता से लेते हुये स. बादल ने डिप्टी कमीशनरों को कहा कि वह ऐसे सभी ठेकेदारों के लाइसैंस रदद कर दे उन्होने कहा कि वह स्वयं प्रत्येक सप्ताह माईनिंग संबधी बैठक करके रेत और बजरी की सप्लाई का जायजा लेगें बैठक दौरान डिप्टी कमीशनरों  के  अतिरिक्त उद्योग , सिंचाई और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: sukhbir , sukhbir singh badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD