Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

एशियाई खेल 2014 : इंचियोन एशियाई खेल भी नहीं रहा डोपिग से अछूता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

इंचियोन (दक्षिण कोरिया) , 03 Oct 2014

Last updated on: Oct 03, 2014, 00:00 IST

17वें एशियाई खेलों का शनिवार को समापन हो जाएगा लेकिन दो हफ्ते से भी ऊपर चला यह खेल आयोजन भी डोपिंग से अछूता नहीं रहा। एशियाई खेलों में डोपिंग का पहला मामला 14 सितंबर को सामने आया जब ताजिकिस्तान के फुटबाल खिलाड़ी खुर्शीद बेकनाजोराव को सिंगापुर के खिलाफ पहले ग्रुप मैच में प्रतिबंधित मिथाइलएक्सानेमिन लेने का दोषी पाया गया।इसके बाद कंबोडिया की 18 वर्षीया सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी यी सोफानी को डोप टेस्ट में फेल होने के बाद निष्कासित कर दिया गया। उनकी जांच सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा शुरू होने से पहले 16 सितंबर को की गई थी।वुशु में स्वर्ण पदक जीतने वाली मलेशिया की ताइ चियू जुएन को भी 20 सितंबर को सिबुट्रामिन नामक प्रतिबंधित दवा लेने का दोषी पाया गया। जुएन ने इसी दिन महिलाओं के नानडावो और नानक्वान स्पर्धा में पदक जीते थे।

इराक के भारोत्तोलक मोहम्मद अल एफुरी भी डोप टेस्ट में फेल रहे। वह +105 किलोग्राम वर्ग में सातवें स्थान पर रहे थे। इसके बाद सीरिया के कराटे एथलीट 19 वर्षीय नूर-अल्दीन अल-कुर्दी भी 25 सितंबर को डोप-परीक्षण में असफल रहे और प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही उन्हें अयोग्य घोषित किर दिया गया।दूसरी ओर चीन की गोला फेंक एथलीट झांग वेनजियू को भी डोप-परीक्षण में असफल पाया गया। दरअसल, ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली झांग ने लगातर तीसरी बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने एशियाई खेलों में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 77.33 मीटर दूर गोला फेंका।झांग को अयोग्य घोषित किए जाने का फायदा हालांकि सीधे भारतीय एथलीट मंजू बाला को मिला। इस स्पर्धा में कांस्य जीतने वाली मंजू को शुक्रवार को रजत पदक विजेता घोषित किया गया।

 

Tags: asian games

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD