हरियाणा पत्रकार संघ के अध्यक्ष के.बी. पंडित और वरिष्ठ पत्रकार जी.प्रभाकरन (केरल) निर्विरोध इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष और प्रधान महासचिव चुने गए हैं।यह घोषणा इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन चुनाव 2014 के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.आर. प्रजापति ने आज अहमदाबाद में की। उन्होंने कहा कि श्री पंडित और श्री प्रभाकरन के अलावा अन्य कोई नामाकंन पत्र प्राप्त नहीं हुआ। अत: उपरोक्त दोनों को निवर्रोध इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन का अध्यक्ष एवं प्रधान महासचिव निर्वाचित घोषित किया जाता है। श्री पंडित, श्री सुरेश अखौरी का स्थान लेंगे, जब कि श्री प्रभारकरन लगातार दूसरी बार प्रधान महासचिव चुने गए हैं। दोनों का कार्यकाल तीन साल का होगा।