सी.पी.यू.जे. ने मई दिवस पर बनायी मानव श्रृंखला
चण्डीगढ़-पंजाब यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (सीपीयूजे) के सदस्य वीरवार को चण्डीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित प्लाज़ा में मानव श्रृंखला बनाते हुए।
Web Admin
5 दरिया न्यूज
चण्डीगढ़ , 01 May 2014
Last updated on: May 01, 2014, 00:00 IST
चण्डीगढ़-पंजाब यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (सीपीयूजे) ने आज सेक्टर - 17 के प्लाज़ा में मई दिवस के अवसर पर एक रैली का आयोजन कर तथा मानव श्रृंखला बनाकर श्रमिक वर्ग में एकजुटता का प्रदर्शन किया। मानव श्रृंखला में 75 से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया।इस अवसर पर बोलते हुए यूनियन के अध्यक्ष विनोद कोहली ने समाचार पत्र कर्मचारियों के लिए बने मजीठिया वेज बोर्ड को तुरंत लागू करने की मांग की।श्री कोहली ने इलेक्ट्रानिक मीडिया को भारतीय प्रैस परिषद के अंतर्गत लाने की जोरदार मांग करते हुए कहा कि इससे इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े अनेक मामलों का शीघ्र निपटारा हो सकेगा।