Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राष्ट्रपति ने हि.प्र. विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 24 May 2013

Last updated on: May 24, 2013, 00:00 IST

भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के 20वें दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति डॉ. आर.सी. सोबती को डाक्टर ऑफ साइंस की उपाधि, नागालैंड के राज्यपाल श्री अश्विनी कुमार को पीएचडी की उपाधि तथा चम्बा जिले के विख्यात कलाकार पदमश्री विजय शर्मा को उनकी अनुपस्थिति में आनरेरी उपाधि तथा श्री संजय डी. पाटिल को आनरेरी पीएचडी उपाधि सहित अन्य विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं 

राज्यपाल श्रीमती उर्मिला सिंह, जो हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला की कुलाधिपति भी हैं, ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने राष्ट्रपति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि भारत के राष्ट्रपति ने अपने बहुमूल्य समय में से समय निकाल कर हम सभी को अनुग्रहित किया है। उन्होंने कहा कि श्री प्रणब मुखर्जी का हिमाचल प्रदेश के साथ विशेष प्रेम एवं स्नेह है और केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी वे पूर्व में इस संस्थान में आ चुके हैं।उन्होंने उन विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं को बधाई दी, जिन्हें इस अवसर पर डिग्री एवं अन्य सम्मान प्रदान किए जा रहे हैं। 

उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इस अवसर पर बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अग्रणी शिक्षण संस्थानों में से एक है, जहां से विभिन्न विधाओं के विद्वानों एवं प्रसिद्ध व्यक्तियों ने शिक्षा हासिल की है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों के भाग्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को ही भविष्य के भारत का निर्माता कहा जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान विशेषकर विश्वविद्यालय जोकि शिक्षा के मंदिर हैं से राष्ट्र तथा समाज को काफी आशाएं हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक गतिविधियों में लगाया जाना चाहिए तथा इस दिशा में शिक्षक समुदाय विशेष भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि केवल उत्तरदायी युवा ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं

मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने इस अवसर पर प्रदेश के लोगों की ओर से राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके लिए विशेष क्षण है, क्योंकि अपने विषयों में सर्वोच्च स्थान हासिल करने पर उन्हें डिग्री एवं मैडल प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के प्राध्यापक भी प्रशंसा के पात्र हैं, जिन्होंने महत्वपूर्ण योगदान के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हमने साक्षरता, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है तथा आज हम न केवल छोटे राज्यों बल्कि बड़े राज्यों के मध्य भी अग्रणी बनकर उभरे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए आने वाले विद्यार्थियों विशेषकर लड़कियों की संख्या न केवल बढ़ रही है बल्कि वे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह में भी छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है और यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इससे हमारी यह अवधारणा भी पुष्ट होती है कि यदि लड़कियों को अवसर दिए जाएं तो वे ऊंचाइयों को हासिल कर सकती हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश के उन प्रथम राज्यों में से एक है, जहां सभी स्तरों पर लड़कियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। प्रदेश में केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा कार्यक्रम के कार्यान्वयन के संबंध में श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हमने विश्वविद्यालय को समयबद्ध चरण में शिक्षा सुधार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार इस दिशा में सही कार्य किया जा रहा है।उन्होंने आशा जताई कि विश्वविद्यालय 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने में सक्षम होगी और राष्ट्र तथा प्रदेश के विकास में सहायक बनी रहेगी। 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए.डी.एन. बाजपेयी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला देश का ऐसा एकमात्र विश्वविद्यालय है, जहां श्री प्रणब मुखर्जी न विभिन्न पदों पर रहते हुए तीन बार दीक्षांत समारोह में भाग लिया।दीक्षांत समारोह में आज कुल 465 डिग्रियां प्रदान की गई, जिनमें 204 स्वर्ण पदक और 261 पीएचडी डिग्रियां शामिल हैं। वन मंत्री श्री ठाकुर सिंह भरमौरी, शहरी विकास मंत्री श्री सुधीर शर्मा, नगर निगम शिमला के महापौर श्री संजय चौहान एवं उपमहापौर श्री टिकेंद्र पंवर, मुख्य सचिव श्री एस. रॉय, पुलिस महानिदेशक श्री बी.कमल कुमार, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत) सी.एम. शर्मा, विश्वविद्यालय न्यायालय, अकादमिक परिषद तथा अधिशासी परिषद के सदस्य तथा प्रबुद्ध नागरिक एवं विद्यार्थी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD