Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश में सबसे मजबूत पार्टी है इनेलो- सांगवान

गांव फुरलक में कांग्रेस छोड़ इनेलो में शामिल हुए समर्थकों का स्वागत करते नरेंद्र सांगवान
गांव फुरलक में कांग्रेस छोड़ इनेलो में शामिल हुए समर्थकों का स्वागत करते नरेंद्र सांगवान
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (प्रवीण कौशिक)

घरौंडा , 21 Sep 2014

Last updated on: Sep 21, 2014, 00:00 IST

इनेलो प्रत्याशी नरेंद्र सांगवान ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस व बीजेपी का कोई भी जनाधार नही रहा। अगर प्रदेश में सबसे मजबूत पार्टी है तो इनेलो है जो कि आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इनेलो प्रत्याशी रविवार को गांव फुरलक में लोगों को अपने चुनाव अभियान के दौरान संबोधित कर रहे थे। गांव फुरलक में कांग्रेस नेता सेवा सिंह अपने लगभग दो दर्जन समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर इनेलों में शामिल हुए। जिससे कांग्रेस को भारी झटका लगा। इसके साथ ही उन्होंने गांव स्टौंडी, रायपूर जाटान, ध्याना, शेखपूरा खालसा, कोहंड, अलीपूर खालसा, हरिसिंहपूरा, बजीदा जाटान में पहुंचकर लोगों को जींद में 25 सिंतबर को होने वाले चौधरी देवी लाल के सम्मान समारोह का न्यौता दिया। सभी गांवों में पहुंचने पर सांगवान का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

रविवार को गांव फुरलक में कांग्रेस नेता सेवा सिंह ने अपने करीब दो दर्जन समर्थकों के साथ इनेलो में शामिल हुए। इनेलो प्रत्याशी नरेंद्र सांगवान ने सेवा सिंह व उनके समर्थकों फूल-मालाएं पहनाकर पार्टी में शामिल किया। नरेंद्र सांगवान ने समर्थकों को पूरा भरोसा दिलाया कि पार्टी में उनका पूरा मान सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज इनेलो पार्टी की लहर पूरे प्रदेश में चल रही है और पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार कर रहे है। उन्होंने दावा किया कि आने वाली सरकार इनेलो की होगी। आज हर वर्ग के लोग इनेलों में शामिल हो रहे है, क्योंकि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों ने जनता का बुरा हाल कर दिया है और जनता कांग्रेस का सुपड़ा साफ करने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी दलबदलू नेताओं को टिकट बेच रही है, क्योंकि बीजेपी के पास कोई भी अपना उम्मीदवार नही है। आज हरियाणा की जनता जान चुकी है कि इनेलो ही एक मात्र ऐसा विकल्प है जो छत्तीस बिरादरी का समान रूप से विकास कर सकती है और आने वाली 15 अक्तूबर सभी पार्टियों का सुपड़ा साफ कर जनता इनेलो की सरकार बनाकर अपना फैसला देगी। जिसके मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला होंगे।  सांगवान ने दावा किया कि सरकार बनते ही हल्के के रूके हुए विकास कार्यो को पूरा करवाया जाएगा। 

ये लोग हुए इनेलो में शामिल-

नरेंद्र सांगवान के नेतृत्व में सेवा सिंह, हवा सिंह, रणधीर पान्नू, नफे सिंह पान्नू, रामस्वरूप पान्नू, महेंद्र सिंह पान्नू, धन सिंह पान्नू, कर्ण सिंह पान्नू, जगदीश पान्नू, सूबे सिंह पान्नू, विशाल पान्नू, बलिंद्र पान्नू, सुरेंद्र पान्नू, संदीप पान्नू, पवन काजल, योगेश पान्नू, नीतेश पान्नू, अखिल पान्नू, निखेल पान्नू, विनोद पान्नू, दलबीर पान्नू, कमल पान्नू कांग्रेस छोड़ इनेलो में शामिल हुए। इस मौके पर प्रत्येक गांव में छत्तीस बिरादरी के सैंकड़ों महिला व पुरूष मौजूद रहे।

 

 

Tags: narender sangwan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD