Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लेखकों और कलाकारों ने प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 22 Sep 2014

Last updated on: Sep 22, 2014, 00:00 IST

लेखक और कलाकार सुश्री यीशेय डोमा भूटिया, डॉ. वेमपल्‍ली गंगाधर, राहुल सक्सेना और प्रताप सुधीर मोरे ने आज राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। ये लेखक और कलाकार 08 सितम्‍बर, 2014 से तीन सप्ताह के ‘इन-रेज़िडन्‍स कार्यक्रम’ के भाग के रूप में राष्‍ट्रपति भवन में रह रहे हैं। इस अवसर पर राष्‍ट्रपति ने यह आशा जताई कि राष्‍ट्रपति भवन में ठहरने से इनकी सृजनशीलता तथा कौशल में और सुधार होगा। उन्‍होंने कहा कि भविष्‍य में ये अपने क्षेत्र में और अधिक योगदान करेंगे और यदि राष्‍ट्रपति भवन में इनके रहने से कोई परिवर्तन होता है तो वह यह समझेंगे कि कार्यक्रम का उद्देश्‍य पूरा हुआ। उन्‍होंने बताया कि ये लेखक और कलाकार अब राष्‍ट्रपति भवन के विस्‍तृत परिवार का भाग हो गए हैं। राष्‍ट्रपति ने कहा कि इन-रेज़िडन्‍स कार्यक्रम का उद्देश्‍य लेखकों और कलाकारों को राष्‍ट्रपति भवन के जीवन के भाग के रूप में अवसर देना रहा जहां वे प्रकृति के साथ पूरा तालमेल कर सकें। राष्‍ट्रपति भवन को लोगों के लिए खोलने तथा इससे अवगत कराना उनके उद्देश्‍य का भाग रहा है। उन्‍होंने कार्यक्रम के सहभागियों को सफलता की भी शुभकामनाएं दीं। राष्‍ट्रपति ने 11 दिसम्‍बर, 2013 को लेखकों और कलाकरों के लिए ‘इन-रेज़िडन्‍स’ कार्यक्रम की शुरूआत की थी। 

 

Tags: parnab mukharji , pranab mukherjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD