Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भाजपा विदेशी पूंजी की तानाशाही का विरोध करके हिमाचल के हितों की रक्षा करेगी

सतपाल सिंह सत्ती
सतपाल सिंह सत्ती
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

शिमला , 12 May 2013

Last updated on: May 12, 2013, 00:00 IST

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश कांग्रेस ने पहले हिमालयन स्की विलेज और अब वॉलमार्ट जैसी विदेशी कम्पनियों के स्टोर्स हिमाचल प्रदेश में खोलने जैसे प्रोजेक्टों को आमंत्रण देकर हिमाचल प्रदेश को बेचने की पूरी तैयारी कर ली है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वॉल मार्ट व अन्य विदेशी कम्पनियों के स्टोर्स हिमाचल प्रदेश में खुलने से प्रदेश के मझौले व्यापारी और सीमांत कृषक पूरी तरह से तबाह हो जाएंगे और प्रदेश में बेरोजगारी में भारी इजाफा हो जाएगा। इन स्टोरों के खुलने की अनुमति देने से विदेशी कम्पनियां हिमाचल प्रदेश के व्यापार को धीरे-धीरे अपने कब्जे में ले लेंगी। शुरुआत में तो ये कम्पनियां लोगों को लुभाने के लिए सस्ते में सामान बेचेंगी, फिर एकाधिकार हो जाने पर मनमाने दामों पर अपना सामान बेचेंगी। इससे मझोले व छोटे व्यापारी प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पाएंगे और आने वाले 3-4 वर्षों में दिवालिया होकर पूरी तरह से सड़कों पर आ जाएंगे। प्रदेश सरकार की इस सोच को जनविरोधी करार देते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विदेशी महिला के इशारे पर प्रदेश के हितों को विदेशियों के हाथों बेचने की तैयारी प्रदेश कांग्रेस सरकार कर रही है। पहले मनाली में 6 हजार बीघा से ज्यादा जमीन फोर्ड नामक विदेशी कम्पनी को देने का प्रस्ताव और अब विदेशी कम्पनियों को हिमाचल में खुदरा कारोबार का प्रस्ताव देना इस बात का परिचायक है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि प्रदेश सरकार की ऐसी कौन सी मजबूरी है कि विदेशियों को इस कदर तरजीह दी जा रही है? जीएस बाली पर आरोप लगाते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि बाली गरीबों का निवाला छीनकर अमीरों का पेट भरने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश भर में राशन के डिपुओं से सस्ता राशन गायब करवाकर व अमीरों के लिए वॉलमार्ट की दुकानें खुलवाकर प्रदेश के हजारों दुकानदारों को रोजी-रोटी से महरूम करने की सच्चाई को जानकर भी इस बात से अनजान बन रहे हैं कि वॉलमार्ट की वजह से स्वयं अमेरिका को 320 करोड़ डॉलर की सबसिडी किसानों को देनी पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश के किसान इस नीति से पूरी तरह से तबाह हो जाएंगे। सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा प्रदेश के छोटे व मझौले दुकानदारों को खत्म नहीं होने देगी, न ही वॉलमार्ट की डिकटेटरशिप प्रदेश में चलने देगी। प्रदेश भाजपा पूरी ताकत से विदेशी पूंजी की तानाशाही का विरोध करके हिमाचल के हितों की रक्षा करेगी।

 

Tags: satpal singh satti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD