Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैप्टन अमरेन्द्र ने एन.ओ.सी नोटिफिकेशन में देरी के लिए अकाली, भाजपा के घमंड को जिम्मेदार ठहराया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

अमृतसर , 14 Sep 2014

Last updated on: Sep 14, 2014, 00:00 IST

लोकसभा में कांग्रेस पक्ष के उप नेता व अमृतसर से सांसद कैप्टन अमरेन्द्र ङ्क्षसह ने पंजाब भर में गैर मान्यता प्राप्त कालोनियों के प्लाट व प्रापर्टी होल्डरों को नो ओब्जैक्शन सर्टीफिकेट (एन.ओ.सी.) जारी करने में हो रही देरी के लिए पंजाब में अकाली दल व भारतीय जनता पार्टी में घमंड के तहत एक-दूसरे से आगे बढऩे की दौड़ को जिम्मेदार ठहराया है।यहां जारी बयान में कैप्टन अमरेन्द्र ने कहा कि लोग परेशान हैं और इसका बिजनेस पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इस क्रम में छोटे स्तर पर प्रापर्टी के लेन-देन भी रुक गए हैं, जिस कारण छोटे व्यापारियों के अलावा व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए प्लाट या मकान खरीदने या बेचने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि दोनों सियासी सांझीदारों के मध्य भरोसा न रह जाने कारण ऐसे हालात बनते हैं। उन्होंने सरकार द्वारा कई वायदे करने के बावजूद गैर मान्यता प्राप्त कालोनियों को रेगुलर करने के लिए एन.ओ.सी. नोटीफिकेशन जारी करने में हो रही गैर वाजिब देरी का जिक्र करते हुए कहा कि आपसी अविश्वसनियता के हालात इस हद तक पहुंच चुके हैं कि अकाली नेतृत्व ऐसा कोई भी फैसला लेने से बच रहा है, जिसका आखिर मे भाजपा को फायदा मिल सके।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में ज्यादातर आॢथक गतिविधियां रुकी हुई हैं, जबकि रियल एस्टेट का बिजनेस जो सीमित स्तर पर होने के बावजूद कुछ आॢथक गतिविधियों में सहायता कर रहा था, को भी अकालियों ने अपने गठबंधन सांझीदार को नुक्सान पहुंचाने के उद्देश्य से रोक दिया है। परंतु इससे आम आदमी के हित को भी नुक्सान पहुंच रहा है।कैप्टन अमरेन्द्र ने गठबंधन के नेताओं को कहा है कि उनके झगड़े व आपसी घमंड इंतजार कर सकते हैं, परंतु उनको आम लोगों को भी राहत देने बारे सोचना चाहिए। अच्छा होगा यदि आप जल्द एन.ओ.सी के मामले को निपटाते हुए जरूरी गाइडलाइंस जारी कर दें, नहीं तो लोगों को अपने अधिकारियों की लड़ाई खातिर सड़कों पर उतरना होगा।

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD