Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पंजाब सरकार पराली को खेत में ही काटकर मिट्टी में मिलाने वाली मशीने सबसिडी पर देगी-जत्थेदार तोता सिंह

कृषि विभाग द्वारा नई तकनीक सम्बन्धी जानकारी देने के लिए कैम्प लगाए जाएंगें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ , 12 Sep 2014

Last updated on: Sep 12, 2014, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा पराली को आग लगाने की जगह पर खेत में ही काटकर मिट्टी में मिलाने वाली मशीनें किसानों को सबसिडी पर दी जाएंगी। सरकार द्वारा यह प्रयत्न राज्य में पराली को आग लगाने के कारण होते वातावरण प्रदूषण को रोकने व जमीन की उत्पादकता बना कर रखन के लिए किया जा रहा है। यह जानकारी पंजाब के कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने आज यहां राज्य के विकासमयी किसानों के साथ विशेष बैठक दौरान सांझी की।जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि इस कार्य के लिए देश में ही कम कीमत वाली मशीनों का निर्माण किया गया है ताकि विदेशों से मंहगे मूल्य पर मशीने मंगवाने की जरूरत न पड़े। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा कोआपरेटिव सोसायटियों को भी यह मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी। कोअपरेटिव सोसायटियां यह मशीनें किसानों को किराए पर देने की सुविधा उपलब्ध करवाएंगी ताकि छोटे किसान भी इस नई तकनीक का लाभ उठा सकें। कृषि मंत्री ने राज्य के विकासमयी किसानों को अपीन की कि  वह पराली को बिना जलाए खेतों में ही खत्म करने वाली नई तकनीक को अपनाएं व अन्य किसानों को भी इस तकनीक को अपनाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा भी किसानों को इस तकनीक सम्बन्धी जानकारी देने के लिए कैम्प लगाएं जाएंगें और खेतों में पेशकारियां दिखाई जाएंगी।

इससे पहले बैठक दौरान राष्ट्रीय बागवानी मिशन तहत पंजाब को वर्ष 2014-15 के लिए प्राप्त हुई 82.5 करोड़ रूपये की ग्रांट को फसली विभिन्नता कार्यक्रम को मजबूत करने के लिए सुचारू ढंग से खर्च करने सम्बन्धी किसानों से विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गेहूं की कटाई के दिनों में सब्जी व फल उत्पादकों को बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए 2 हार्स पावर से 7.5 हार्स पावर तक की सोलर पावर मोटरें लगवाने के लिए सबसिडी प्रदान करवाने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सब्जी और फल उत्पादक किसानों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए।इस अवसर पर उन्होंने राज्य के किसानों को फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कीटनाशकों व नदीन नाशकों का प्रयोग कम करने के लिए अपील क रते हुए कहा कि इनका अधिक प्रयोग का बुरा प्रभाव फसलों की गुणवत्ता पर पड़ रहा है जिस कारण अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में इनको बेचने में समस्या पेश आती है। उन्होंने विकासमयी किसानों को अपील की कि वह कीटनाशकों और नदीन नाशकों का कम प्रयोग करके अधिक उत्पादन लेने के अनुभव अन्य किसानों के साथ भी सांझे करके उनको भी कीटनाशकों व नदीन नाशकों का कम प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। इस बैठक में मुख्य संसदीय सचिव स. गुरवचन सिंह बब्बेहाली, विभाग के वित्त आयुक्त विकास श्री सुरेश कुमार, कमीशनर कृषि स. बलविन्द्र सिंह सिद्दू, डायरेैक्टर बागवानी डा. लाजविन्द्र सिंह, डा. गुरकंवल सिंह संयुक्त निदेशक बागवानी पंजाब व पंजाब भर से आए विकासमयी किसानों ने भी भाग लिया। 

 

Tags: tota singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD