Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक

व्यापारियों की शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निपटारा करने के निर्देश

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 18:09 IST

पंजाब के वित्त, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज पंजाब भवन में पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन (पी.एस.टी.सी.) की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें व्यापारियों की सभी शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए। राज्य के व्यापारिक माहौल को और मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अगले सप्ताह से व्यापारियों के साथ होने वाली बैठकों की व्यक्तिगत रूप से अध्यक्षता करेंगे, जिससे शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक तेज तथा प्रभावी बनाया जा सके।

समीक्षा बैठक की शुरुआत एक विस्तृत पावरपॉइंट प्रस्तुति से हुई, जिसमें पिछली पी.एस.टी.सी. बैठकों के प्रमुख बिंदुओं तथा इन मंचों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी दी गई। पी.एस.टी.सी. के चेयरमैन के रूप में बैठक की अध्यक्षता करते हुए वित्त मंत्री चीमा ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित पोर्टल की निरंतर निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्राप्त होने वाली शिकायतों का सात दिनों के भीतर पूर्ण समाधान किया जाए। 

प्रशासनिक देरी को समाप्त करने के उद्देश्य से उन्होंने आयोग के सदस्यों को सचिव-स्तरीय अधिकारियों के साथ सक्रिय व्हाट्सऐप संचार चैनल स्थापित करने तथा सभी संबंधित राज्य विभागों के मुख्यालयों में समर्पित नोडल अधिकारियों की तत्काल नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। व्यापारी भाईचारे के सामने आने वाली सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए वित्त मंत्री ने स्पेशल डी.जी.पी. (कानून एवं व्यवस्था) को उनके कार्यालय में एक विशेष राज्य स्तरीय शिकायत सेल स्थापित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा, “यह समर्पित सेल सुनिश्चित करेगा कि व्यापारियों को प्रभावित करने वाले कानून-व्यवस्था संबंधी मामलों में तत्काल और उच्च-स्तरीय प्रशासनिक हस्तक्षेप हो, ताकि ऐसे मामलों का शीघ्र समाधान किया जा सके।” इसके अलावा वित्त मंत्री चीमा ने व्यापारी भाईचारे के साथ मजबूत संवाद की आवश्यकता पर जोर देते हुए पी.एस.टी.सी. को निर्देश दिए कि जिला स्तरीय बैठकों की सूचना पर्याप्त समय पहले जारी की जाए। 

उन्होंने कहा, “जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए इन बैठकों की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। विशेष रूप से मुख्यमंत्री की ओर से भेजे जाने वाले निमंत्रण पत्र निर्धारित बैठकों से कम-से-कम एक सप्ताह पहले संबंधित व्यापारियों तक पहुंचने चाहिए।” इससे पहले बैठक के दौरान पी.एस.टी.सी. के वाइस चेयरमैन अनिल ठाकुर तथा आयोग के विभिन्न सदस्यों ने जमीनी स्तर से प्राप्त महत्वपूर्ण फीडबैक और सुझाव साझा किए।

इस उच्च स्तरीय बैठक में राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, जिनमें वित्तीय आयुक्त (कर) अजीत बालाजी जोशी, स्पेशल डी.जी.पी. (कानून एवं व्यवस्था) पी. के. सिन्हा, निदेशक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति बी. श्रीनिवासन, कर आयुक्त जतिंदरा जोरवाल, पी.एस.टी.सी. के सचिव पुनीत गोयल, निदेशक स्थानीय निकाय ए. एस. बराड़, विशेष सचिव (श्रम) रविंदर सिंह तथा विभिन्न राज्य विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD