कश्मीर को 5 करोड़ रुपये की मदद देगा आंध्र प्रदेश
Web Admin
5 दरिया न्यूज
हैदराबाद , 10 Sep 2014
Last updated on: Sep 10, 2014, 00:00 IST
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर के बाढ़ प्रभावित लोगों को पांच करोड़ रुपये की वित्तीय मदद देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश 300 मीट्रिक टन खाने के लिए तैयार पैकेट बंद खाद्य सामग्री भेज चुका है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, वायु सेना द्वारा पहले ही 145 मीट्रिक टन खाद्य सामग्री पहुंचाया जा चुका है। गेहूं, चना दाल, दूध का पाउडर, तेल और चीनी के मेल से निर्मित पोषक खाद्य सामग्री को बिना पकाए बस पानी मिलाकर खाया जा सकता है। नायडू ने जम्मू एवं कश्मीर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न एजेंसियों की ओर से जारी राहत कार्यो की सराहना की। उल्लेखनीय है कि बाढ़ के कारण अब तक 200 लोगों की मौत हो चुकी है।