Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें नरेंद्र मोदी ने सूरत में बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा दिया नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के हजीरा में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हजीरा स्थित एल एंड टी परिसर का दौरा किया योग हमारी सनातन संस्कृति का अनमोल उपहार है : नायब सिंह सैनी डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में देश के सातवें क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का शुभारम्भ किया हरित क्रांति की तरह बागवानी एवं एग्री-बिजनेस क्रांति का अब नेतृत्व करेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों से एक पेड़ अवश्य लगाने की करी अपील हरियाणा में अब गुणवत्ता की होगी डिजिटल चौकीदारी, क्यूएए बदल रहा है निर्माण कार्यों का पूरा सिस्टम विश्व पर्यावरण दिवस : राजनाथ सिंह ने लखनऊ में वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व किया हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत, सूरजमुखी की खेती करने वाले किसानों के लिए 60 दिनों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल नायब सिंह सैनी ने इंजीनियर ऋषि पाल का भाजपा में स्वागत किया भालौट व झज्जर सब ब्रांच के पुनर्निर्माण कार्य को मिली नई गति, किसानों और नहर विभाग के बीच बनी सहमति : श्रुति चौधरी आरती सिंह राव की जनता को बड़ी सौगात गुरुग्राम में राज्य स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस समारोह आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाणा ने दिखाई हरित विकास की दिशा, पूरे प्रदेश में गूंजा ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संकल्प फरीदाबाद में पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में बड़ा कदम, 45 नए ईको वन होंगे विकसित : विपुल गोयल ‘‘पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार, हमें युवा पीढ़ी को सौंपनी है स्वच्छ वसुंधरा’: अनिल विज हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा

 

महिलाओं के विरूद्ध अत्याचारों को रोकने के लिए सरकारी तंत्र को चुस्त-दुरूस्त करने की जरूरत- परमजीत कौर लांडरा

राज्य तथा समस्त वोमैन सैल और वोमैन पुलिस स्टेशनों को केसों से सम्बन्धित लिखित रिपोर्टें आयोग को हर माह भेजने के निर्देश

महिलाओं के विरूद्ध अत्याचारों को रोकने के लिए सरकारी तंत्र को चुस्त-दुरूस्त करने की जरूरत- परमजीत कौर लांडरा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ , 08 May 2013

Last updated on: May 08, 2013, 00:00 IST

राज्य में महिलाओं के  विरूद्ध अत्याचारों को रोकने के लिए और महिलाओं विरूद्ध हिंसा से निपटने के लिए बनाए गये सरकारी तंत्र को चुस्त-दुरूस्त करने के उद्धेश्य से  आज यहां पंजाब राज्य महिला आयोग द्वारा राज्यभर के वोमैन सेलों तथा वोमैन पुलिस स्टेशनों के इंचार्जों से उच्च स्तरीय बैठक की गई। महिलाओं की समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर हल करने की जरूरत पर बल देते हुए पंजाब राज्यभर में आयोग की चेयरपर्सन बीबी परमजीत कौर लांडरा ने कहा कि राज्य तथा समस्त वोमैन सैलों और वोमैन पुलिस स्टेशनों को महिलाओं से सम्बन्धित केसों की प्रगति रिपोर्टें लिखित तौर पर प्रत्येक माह आयोग को भेजने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान महिलाओं के शारीरिक शोषण के मामलों सम्बन्धी जांच केवल तथा केवल महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा की जाये ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की मुश्किल पेश न आए। 

बीबी लांडरा ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि राज्य के समस्त वोमैन सैलों और वोमैन पुलिस स्टेशनों के इंचार्जों से बैठक के दौरान ईमारतों, कम्प्यूटरों, व्हीकल, फर्नीचर, महिला स्टाफ और पुरूष स्टाफ की कमी सामने आई है और इस सम्बन्धी पंजाब सरकार को लिखित जानकारी दे दी जाये। उन्होंने बताया कि विभिन्न वोमैन सैलों और वोमैन स्टेशनों में महिलाओं से सम्बन्धित आए आवेदनों को समय पर हल करने और कार्रवाई प्रबन्धों में कुछ मुश्किलें आई हैं, जिनकों हल करने सम्बन्धी एक संयुक्त फार्मूला तैयार करने के लिए आदेश दिये गये हैं। 

समस्त वोमैन सैलों, वोमैन पुलिस स्टेशनों के इंचार्जों तथा सदस्यों को मेहनत से कार्य करने की अपील करते हुए बीबी लांडरा ने कहा कि महिलाओं के मसलों को गंभीरता से लिया जाये। उन्होंने कहा कि वोमैन सैलों, वामैन पुलिस स्टेशनों के पैनल में कौंसलिंग सदस्य नियुक्त करते समय सम्बन्धित की जीवन पृष्ठभूमि की जानकारी अवश्य ली जाये। बीबी लांडरा ने कहा कि कमिशन राज्य में महिलाओं के अच्छा वातावरण सृजना के लिए गंभीर है। उन्होंने बताया कि कमिशन द्वारा अब तक पीड़ित महिलाओं के 277 केसों की सुनवाई की गई है जिनमें से चालीस केसों का निर्णय/ राजीनामा करवाया गया है जबकि शेष केसों की कार्रवाई जारी है। इस अवसर पर बीबी वीरपाल कौर तरमालाय, बीबी शोभा राणा (दोनों सदस्य पंजाब राज्य महिला आयोग ) स. हिम्मत सिंह, सदस्य सचिव पंजाब राज्य महिला आयोग, मैडम शशी प्रभा आईजी क्राइम, पंजाब पुलिस और श्री रजनीश कुमार जस्सल उप निदेशक सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग पंजाब आदि उपस्थित थे।                        

 

Tags: PARAMJIT KAUR LANDRAN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD