Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल

 

ज्ञान ज्योति में महिलाओं की समानता व उनके हक की रक्षा के लिए सैमिनार का आयोजन

महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में समानता देना समय की मांग: बीबी परमजीत कौर लांडरां

ज्ञान ज्योति में महिलाओं की समानता व उनके हक की रक्षा के लिए सैमिनार का आयोजन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 08 Mar 2016

Last updated on: Mar 08, 2016, 00:00 IST

ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टैक्नोलाजी, फेस 2 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक सैमिनार का आयोजन किया गया। इस सैमिनार में पंजाब महिला कमिश्न की चेयरमैन बीबी परमजीत कौर लांडरां व मशहूर पत्रकार रीटा शर्मा ने विशेष तौर पर शिरकत करते हुए छात्राओं के साथ महिला की सुंदरता व समाज में उनकी समानता संबंधी विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही ज्ञान ज्योति के छात्रों ने भी पावर प्रेजेंटशन के माध्यम से समाज में महिला के योगदान व उनके हक संबंधी कीमती जानकारी अपने साथियों के साथ शेयर की गई।पंजाब महिला कमिश्न की चेयरमैन बीबी परमजीत कौर लांडरां ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेशक समय के साथ महिलाएं अपने हक के प्रति जागरुक हुई हैं परंतु फिर भी भारतीय समाज में महिलाओं की समानता के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है। उन्होंने कहा कि बेशक अनपढ़ता महिलाओं के हकों के लिए एक बड़ी रुकावट है परंतु पढ़ी लिखी लड़कियां व महिलाएं अपने हक से मरहूम नजर आती हैं। यहां तक की काम करने वाली महिलाएं भी अपनी वित्तीय समानता से कोसों दूर हैं। उन्होंने कहा कि बेशक महिलाएं पैसे तो कमाती हैं परंतु उनकी कमाई परिवार के मरद उपयोग करते हैं। यह भी एक तरह से गुलामी की निशानी है। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के हकों संबंधी जानकारी व लड़कियों के प्रति एक साकारात्मक सोच बनाने की अपील की।

इस अवसर पर मशहूर पत्रकार रीटा शर्मा ने छात्राओं को अंतरषाट्रीय महिला दिवस के इतिहास संबंधी जानकारी देते हुए महिलाओं के हक, समाज में आ रहे बदलाव, युवा पीढ़ी की महिलाओं के प्रति बदल रही साकारात्मक सोच व महिलाओं में हो रहे शिक्षा के प्रसार जैसे मुद्दों बारे जानकारी शेयर की।इस अवसर पर ज्ञान ज्योति गु्रप के चेयरमैन जेएस बेदी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को यह समझ लेना चाहिए कि मरद व औरत एक ही गाड़ी के दो पहिए हैं और एक दूसरे के सहायक हैं। इसलिए अगर समाज ने तरक्की करनी है तो महिलाओं को अपने बराबर समानता देनी होगी। उन्होंने आज की औरत के समाज मे योगदान बारे चर्चा करते हुए कहा कि हमें महिलाओं के समाज में दिए गए योगदान से शिक्षा लेनी चाहिए। इंस्टीट्यूट के अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा इस अवसर पर तकरीरें, छात्राओं द्वारा 21वीं सदी की महिला के समाज में योगदान के लिए पेश की गई पे्रजेंटेशन को भरपूर प्रशंसा मिली। अंत में कैंपस डायरेक्टर अनीत बेदी ने भी महिलाओं की समानता और हक संबंधी जानकारी देते हुए महिलाओं के प्रति साकारात्मक सोच अपनाने की अपील की।

 

Tags: Gian Jyoti Institute , PARAMJIT KAUR LANDRAN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD