Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जालसाज विदेशी दूल्हों से बेटियों के बचाव हेतू राष्ट्रीय सैमीनार

नया कानून बनाने के लिये केंद्र पर दबाव डालने हेतू 8 राज्यीय महिला आयोग एकमत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Apr 2017

Last updated on: Apr 20, 2017, 00:00 IST

पंजाब राज्य महिला आयोग द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से आज एन आर आई विवाहों के मुद्दे पर एक राष्ट्रीय सैमीनार महात्मा गांधी राज्य प्रशासनिक संस्थान (मैगसिपा) सैक्टर 26 में करवाया गया। इस सैमीनार में देश के 8 राज्यों के महिला आयोगों द्वारा जालसाज विदेशी दूल्हों, जो विवाह के नाम पर मौज-मस्ती करने आते हैं, से अपनी बेटियों के बचाने के लिये घरेलू अत्याचार रोकथाम कानून जैसा नया कानून बनाने हेतू एकमत हो गये।इस सैमीनार में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेखा शर्मा शामिल हुये जबकि डॉ तरीपूरना वैंकटरत्नम चेयरपर्सन महिला आयोग, तेलंगाना, श्रीमती लीला बेन अनकोलिया, चेयरपर्सन महिला आयोग, गुज़रात, डॉ. लोपामुद्रा बख्शीपातरा, चेयरपर्सन महिला आयोग,  उड़ीसा, मिस जैनव चंदेल, चेयरपर्सन महिला आयोग, हिमाचल प्रदेश, सुश्री कमलेश पंचाल चेयरपर्सन महिला आयोग, हरियाणा, श्रीमती विजया राहतकर चेयरपर्सन महिला आयोग, महाराष्ट्र, श्रीमती सरोजनी केंतूरा, चेयरपर्सन महिला आयोग, उत्तराखंड, श्रीमती विनय पटेल सदस्य सचिव,  महिला आयोग, गुजरात और मैडम मंजूशा सदस्य सचिव महिला आयोग महाराष्ट्र भी विशेष तौर पर इस सैमीनार में शामिल हुये। आये हुये अतिथियों का स्वागत करते हुये पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन परमजीत कौर लांडरा ने कहा कि माता-पिता बड़े ध्यानपूर्वक और प्रेम से पली हुई बेटी की शादी करते समय अपनी हैसियत से अधिक खर्च करते हैं ताकि उनकी बेटी खुश रहे परंतु विदेशी दूल्हे के पूरी पृष्ठ भूमि की जांच करने में ढील कर जाते हैं जिस कारण शादी शुदा बेटियों का जीवन दुष्वार हो जाता है।

सैमीनार को संबोधित करते हुये राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा विदेशी दूल्हों के हाथों लूट का शिकार हुई बेटियों को न्याय दिलाने के लिये प्रयास किये जा रहें हैं और हमें भी बेटियों को पराई समझने की बजाये उनको पैरों पर खड़े करने पर अधिक जोर देना चाहिए। सैमीनार को संबोधित करते हुये पंजाब राज्य एन आर आई कमिशन के चेयरमैन जस्टिस आर के गर्ग (सेवा निवृत) ने कहा कि ऐसे विदेशी दूल्हे किसी अन्य के खर्च पर छुट्टी मनाने आते हैं और एक कन्या और उसके परिवार की जिंदगी बर्बाद कर देते हैं।इस अवसर पर श्री ईश्वर सिंह आई पी एस, आई जी एन आर आई और महिला विंग ने कहा कि किसी भी लड़की की जब विदेश में शादी तय होती है तो उस लड़के के पासपोर्ट की फोटो कॉपी अवश्य ले लेनी चाहिए क्योंकि पासपोर्ट से उस संबंधी हर प्रकार की जानकारी हासिल की जा सकती है और शादी के बाद भी दूल्हे के कहे एवं किसी गलत दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर नही करने चाहिए क्योंकि इससे कई बार निर्दोष लड़कियों को ही दोषी बना दिया जाता है। इसके अतिरिक्त सीनियर पत्रकार हमीर सिंह और एडवोकेट दलजीत कौर द्वारा भी अपने विचार रखे गये। इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त सतवीर कौर मनहेड़ा, उपचेयरमैन पंजाब राज्य महिला आयोग, बीर पाल कौर तरमाला, किरनप्रीत कौर धामी, दर्शन कौर और पूनम अरोड़ा, सदस्य पंजाब राज्य महिला आयोग भी उपिस्थत थे। 

 

Tags: PARAMJIT KAUR LANDRAN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD