Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

हरियाणा को जोडऩे के अभियान पर निकले अशोक तंवर

विपक्ष ने हरियाणा को बांटा लेकिन सबको साथ जोड़ेगी कांग्रेस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 19 Aug 2014

Last updated on: Aug 19, 2014, 00:00 IST

कांग्रेस के हरियाणा जोड़ो अभियान का शुभारंभ मंगलवार को चंडीगढ़ से हो गया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर की पहल पर आरंभ यह अभियान समूचे प्रदेश को एकजुट करेगा। इस अभियान के तहत डा. अशोक तंवर हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों को कांग्रेस से जोड़ेंगे।डा. अशोक तंवर ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय से अभियान का श्रीगणेश करते हुए कहा कि हरियाणा के विपक्षी दलों विशेषकर भाजपा, इनेलो व हजकां आदि ने लोगों को धर्म, जाति और क्षेत्र के नाम पर गुमराह कर प्रदेश को बांटने का काम किया है। हरियाणा को बांटने की इसी सोच के चलते बीते दिनों भाजपा ने एक ही दिन चार अलग-अलग यात्राएं भी निकाली है। यह यात्राएं किसी दल का प्रचार करने के लिए नहीं बल्कि हरियाणा के लोगों को अलग-अलग हिस्सों में बांटने का संदेश देने के लिए चलाई गई थी लेकिन कांग्रेस पूरे प्रदेश को ऐसी विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एकजुट करने के उद्देश्य हरियाणा जोड़ो अभियान पर निकली है।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले एक दशक के दौरान हरियाणा के लोगों ने विकास का वह दौर देखा है, जिसमें किसान-मजदूरों को आगे आने का मौका मिला। गरीब परिवारों के बच्चों तक शिक्षा की अलख जगी है। हर वर्ग-हर हिस्से को विकास से जोडऩे का काम कांग्रेस ने किया है। हरियाणा जोड़ो अभियान के तहत जमीनी स्तर से लोगों को आगे लाने का काम किया जाएगा। डा. अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने विपक्षी दलों का शासन काल भी देखा है, उस दौर में हरियाणा की भयावह तस्वीर पूरे भारत में बनी थी लेकिन मौजूदा दौर में विकास और उपलब्धियां हरियाणा की पहचान बनी है। डा. अशोक तंवर ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बीते लोकसभा चुनाव हरियाणा को बांटने के लिए रची गई साजिश का सबसे बड़ा उदाहरण है। हरियाणा को जाति, धर्म व क्षेत्र के आधार पर बांटने का खेल पहली बार खेला गया। इन दलों की घिनौनी राजनीति और भ्रामक प्रचार की पोल अब खुल चुकी है। केंद्र में एक ऐसी सरकार काबिज हो गई, जो यूपीए सरकार की उपलब्धियों को अपनी बताकर वाहवाही लूट रही है लेकिन हरियाणा के लोग समझदार और जागरूक है। लोगों को विपक्षी दलों की करनी से आगाह करने तथा प्रदेश में सभी वर्गों के बीच भाईचारा व सौहार्द बनाने में यह यात्रा एक कारगर तथा सकारात्मक पहल साबित होगी। 

डा. अशोक तंवर का हरियाणा जोड़ो अभियान 19अगस्त से शुरू होकर पहले चरण में 24 अगस्त को पानीपत में कांग्रेस की महारैली में संपन्न होगा। पहले चरण में डा. अशोक तंवर पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और पानीपत जिले में लोगों को कांग्रेस से जोड़ेंगे। इस यात्रा के दौरान डा. अशोक तंवर विशेष रथ के जरिए लोगों से सीधा संवाद करेंगे और विपक्षी दलों की पोल खोलने के साथ कांग्रेस की उपलब्धियों से लोगों को करेंगे जागरूक। साथ ही कांग्रेस के पांच लाख नए सदस्यों से जानेंगे पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के हालात। हरियाणा में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए यह अभियान अहम माना जा रहा है और हरियाणा के वर्तमान राजनीतिक हालत पर डा. अशोक तंवर की सकारात्मक सोच को भी दर्शाता है। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय छौक्कर, कुलदीप सोनी, रण सिंह मान तथा होशियारी लाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। 

 

Tags: ashok tanwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD