Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

हुर्रियत नेता पाक उच्चायुक्त से मिलने पहुंचे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 19 Aug 2014

Last updated on: Aug 19, 2014, 00:00 IST

हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरवादी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी यहां मंगलवार को पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित के साथ बैठक करने पहुंचे। पाकिस्तानी उच्चायुक्त के कश्मीरी अलगाववादी नेताओं से मुलाकात के बाद कल (सोमवार) भारत ने पाकिस्तान के साथ होने वाली विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद्द कर दी थी। पाकिस्तानी उच्चायुक्त के साथ बैठक से पहले गिलानी ने कहा, "वार्ता के लिए हम कई बार पाकिस्तान के दूतावास आते रहे हैं। भारत-पाकिस्तान विदेश सचिव स्तरीय वार्ता को रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण है।"गिलानी ने कहा, "जम्मू एवं कश्मीर का मुद्दा अंतर्राष्ट्रीय है और इसका समाधान होना चाहिए। हमसे किया गया वादा जबतक पूरा नहीं होता यह मुद्दा अनसुलझा ही रहेगा।"हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी धड़े के नेता मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि भारत सरकार ने अनावश्यक प्रतिक्रिया की है। फारूक ने एक टीवी चैनल से कहा, "नई दिल्ली ने इसपर अनावश्यक प्रतिक्रिया की है। कश्मीर मुद्दे का शांतिपूर्वक और राजनीतिक समाधान होना चाहिए।"

मोदी सरकार ने कश्मीरी अलगाववादी नेताओं से बासित की मुलाकात को सोमवार को अस्वीकार्य और आंतरिक मामले में दखलंदाजी बताते हुए 25 अगस्त को होने वाली भारत-पाकिस्तान विदेश सचिव स्तरीय वार्ता को रद्द कर दी। हालांकि, इसके बाद भी कश्मीर के अलगाववादी नेता पाक उच्चायुक्त के साथ बैठक को लेकर अड़े हैं और इसी के तहत मंगलवार को गिलानी उनसे मिलने पहुंचे। मीरवाइज उमर फारूक और जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के नेता मोहम्मद यासिन मलिक भी बासित से मिलने वाले हैं। भारत द्वारा वार्ता रद्द करने पर पाक ने कहा कि उसके द्वारा पड़ोसियों के बीच अच्छे संबंध को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे धक्का पहुंचा है। पाकिस्तान ने द्विपक्षीय वार्ता से पहले कश्मीर मुद्दे पर अर्थपूर्ण बातचीत को बढ़ावा देने के लिए कश्मीरी अलगाववादियों से मुलाकात को लंबे समय से चली आ रही परंपरा बताया है।"

 

Tags: Syed Ali Geelani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD