Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नगरोटा सूरियां कालेज में इसी सत्र से कक्षाएं आरम्भ होंगी: भारती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

नगरोटा सूरियां , 12 Apr 2013

Last updated on: Apr 12, 2013, 00:00 IST

मुख्य संसदीय सचिव श्री नीरज भारती ने आज नगरोटा सूरियां में लोगों की समस्याओं के निदान के लिये आयोजित खुले दरबार के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगरोटा सूरियां महाविद्यालय में  इसी सत्र से कक्षाएं आरम्भ कर दी जाएंगी ताकि इस क्षेत्र के बच्चों को घर-द्वार पर उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके। भारती ने कहा कि उपतहसील नगरोटा सूरियां में शीघ्र ही नायब तहसीलदार के पद को भर दिया जाएगा ताकि लोगों को राजस्व सम्बन्धी मामलों में कोई असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त ज्वाली तथा नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान करने के लिये मामला प्रदेश सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय बस अड्डे का विस्तार करके इसमें यात्रियों के लिये बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ दुकानों की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने नगरोटा सूरियां में विकलांग भवन के निर्माण के लिये दो लाख रूपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की  इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों का भी समाधान किया।  

 

Tags: neeraj bharti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD