मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती को अखिल भारतीय फुटबाल-टेनिस ऐसोसियेशन फेडरेशन का सरपरस्त और हिमाचल प्रदेश का प्रधान नियुक्त किया गया है। आज मोहाली में राष्ट्रीय फुटबाल-टेनिस फेडरेश न कप के मुकाबले आरम्भ होने के अवसर पर ऐसोसियेशन के महासचिव श्री राम अवतार ने यह जानकारी दी। खेलों का उद्घाटन श्री नीरज भारत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फुटबाल-टेनिस खेल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने कहा कि ऐसोसियेशन इस खेल को हिमाचल प्रदेश में भी प्रोत्साहित करने के प्रयास करेगी।