Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की

 

पंजाब सरकार स्कूलों में शिक्षा स्तर उंचा उठाने और अध्यापकों को पेश समस्याओं का हल करने के लिए दृढ संकल्प-शिक्षा मंत्री

विभिंन अध्यापक यूनियनों के साथ शिक्षा मंत्री ने की मुलाकात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ , 29 Mar 2013

Last updated on: Mar 29, 2013, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने स्कूलों में शिक्षा का स्तर उंचा उठाने और आवश्यक बुनियादी ढांचा उपलब्ध करने सहित  अध्यापक वर्ग को पेश समस्याओं का हल करने के लिए दृढ संकल्प है ताकि राष्ट्र निर्माता के रूप मे बच्चों को आदर्शक विद्या प्रदान करने वाले अध्यापकों को बेहतर शेक्षणिक माहौल प्रदान किया जा सके। यह जानकारी आज यहां शिक्षा मंत्री पंजाब स. सिंकदर सिंह मलूका ने पंजाब की विभिंन अध्यापक दल यूनियनों के साथ एक बैठक दौरान दी जो अपनी मांगों के संबध में मुख्य रूप से शिक्षामंत्री को मिलने पहुंचे थे अध्यापक दल यूनियन के प्रधान स. हरदेव सिंह जवंधा की अध्यक्षता कर रहे इस प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री द्वारा अध्यापकों को अध्यापन कार्य के अतिरिक्त अधिक डियूटियों से मुक्त करने,समय पर तरक्की देने,जेबीटी से सीएंडबी से मास्टर केडर की तरक्किया,अध्यापकों के रिक्त पद भरने के लिए 5178 पोस्टों की कांउसिंग को शुरू करने,मिडल स्कूल के इंचार्जो को 400 रूपये स्पैशल भत्ता देने ,सेवाकाल में वृद्धि के केसों की मंजूरिया,एसटीआर वल्टीयरों को 31 मार्च तक रिलीव न करने संबधी, एसीआर के प्रफार्मे में संशोधन करने,आपसी बदली के अधिकार डी ई ओ को दिये जाने ,विदेश जाने की छुटटी और बच्चा संभाल छुटटी के नियम को नर्म करने के लिए कहा।

बहुत ही सुखमय माहौल में हुई इस बैठक दौरान शिक्षा मंत्री ने अध्यापक यूनियनों की मांगों पर हमदर्दी से विचार करने का आश्वासन दिया शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि वह अध्यापक वर्ग की समस्याओं से भलीभांति अवगत है और उनकी इच्छा है कि राष्ट्र निर्माता अध्यापक वर्ग को बेहतर परिणाम देने उचित शिक्षा माहोैल किया उन्होने अध्यापक वर्ग को अपील की कि जहां सरकार उनकी बेहतरी के लिए यत्नशील है वही अध्यापक भी बेहतर परिणाम देने के लिए कडी मेहनत और तनदेही से विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करे उन्होने यह भी कहा कि राज्य के स्कूलों में विभिंन प्रकार के रिक्त पद भरने के लिए राज्य सरकार यत्नशील है। 

उन्होने की समूचे देश में चल रहे सर्वशिक्षा अभियान में पंजाब राज्य अग्रणीय राज्य के रूप में शामिल है और सर्व शिक्षा अभियान तहत पंजाब राज्य ने केन्द्रीय फंडों के उचित प्रयोग करते हुये इस अभियान के लिए दुगनी राशि हासिल करने में कामयाब रहा है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की यह प्रमुखता है कि नई भर्तीयों और तरक्कियों के बाद शेैक्षणिक रूप से पिछडे जिलों सहित सीमावर्ती ,बेट और कडी इलाके के स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पद पूरे किये जाए। आज की इस बैठक दौरान अन्य के अतिरिक्त सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती अंजलि भावरा,डायरैैक्टर जनरल स्कूली शिक्षा श्री काहन सिंह पन्नू,डीपीआई सैकेडरी शिक्षा श्री कमल गर्ग,डीपीआई एलेमेंटरी शिक्षा प्रीतपाल कौर सिद्धू के अतिरिक्त अध्यापक दल यूनियनों में स. नक्षत्र सिंह जहागीर, श्री करनैल सिंह संधू,श्री प्रैम चख्खण, श्री भूपिन्द्र सिंह वलैच ओर हाकम सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: sikander singh , sikander singh malooka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD