Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

धर्मशाला पुलिस स्टेडियम को स्तरोन्नत करने पर 50 लाख रुपये व्यय होंगे: मुख्यमंत्री

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 22 Mar 2013

Last updated on: Mar 22, 2013, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांगड़ा जिले के धर्मशाला में आयोजित 61वीं अखिल भारतीय पुलिस खेलों में हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के पुलिस के रजत पदक विजेता खिलाड़ियों को एक पदोन्नति देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला पुलिस स्टेडियम को स्तरोन्नत करने पर 50 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। मुख्यमंत्री आज धर्मशाला में 61वीं अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को दी जाने वाली सम्मान राशि को बढ़ाकर दोगुना करने का निर्णय लिया है। परशुराम पुरस्कार विजेताओं की पुरस्कार राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये की जाएगी। सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। उन्हें कई प्रकार के ईनाम प्रदान करने का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास रहेगा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान हों और उनके लिए उन्नति के अवसर भी बढ़ाए जाएं।वीरभद्र सिंह ने कहा कि देश के 32 विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और अर्द्ध-सैनिक बलों के 1500 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर खेल भावना का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान दिन-रात अपने कार्य के प्रति समर्पित रहकर प्रदेशवासियों की सुरक्षा करते हैं। अपनी व्यस्तताओं और अधिक कार्यभार के बावजूद भी ये जवान खेल प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि खेलों से इन्हें तनाव कम करने में भी सहायता मिलती है। खेलों के माध्यम से खिलाड़ी जीवन के सभी क्षेत्रों विशेषकर कार्य क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने में भी सक्षम होते हैं, क्योंकि खेल हमारा मानसिक एवं शारीरिक विकास सुनिश्चित बनाते हैं। खेल प्रतियोगिताओं में दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों मिलने का अवसर मिलता है, जिससे भाईचारा और सुदृढ़ होता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना विशेष स्थान बनाएंगे और अपने-अपने राज्य व देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई ऑलोम्पिक खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम ऊंचा किया है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के लिए यह गौरव की बात है कि प्रदेश के हमीरपुर जिले के निवासी श्री विजय कुमार ने ऑलोम्पिक खेलों में शूटिंग में रजत पदक हासिल किया है। उन्होंने श्री विजय कुमार के परिजनों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को समय≤ पर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाता है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार खेलों के लिए आधार सुविधाओं के विकास पर बल दे रही है। नए स्टेडियमों के निर्माण के साथ-साथ प्रदेश के मौजूदा स्टेडियमों को भी विकसित किया जाएगा। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि अन्य राज्यों से आए खिलाड़ियों ने हिमाचल की इस सुंदर व स्वर्णिम वादियों का आनंद उठाया होगा। उन्होंने आयोजकों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के श्री सुरेन्द्र ने प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त किया इससे पूर्व, प्रदेश पुलिस के महानिदेशक श्री बी.कमल कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह दूसरा मौका है कि धर्मशाला में अखिल भारतीय पुलिस खेलों का आयोजन किया गया है। इससे पूर्व, वर्ष 2005 में यहां इन खेलों का आयोजन किया गया था। उन्होंने इस दौरान आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। अन्वेषण ब्यूरो के विशेष निदेशक श्री धनेश्वर शर्मा ने इस अवसर पर खेल रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि देश के 82 पुलिस कर्मियों को अब तक अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है। जबकि लंदन ऑलोम्पिक खेलों में भी दो पुलिस कर्मियों को पदक हासिल हुए। उत्तरी रेंज के महानिरीक्षक श्री राकेश अग्रवाल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। परिवहन मंत्री श्री जी.एस. बाली, वन मंत्र श्री ठाकुर सिंह भरमौरी, शहरी विकास मंत्री श्री सुधीर शर्मा, विधायक सर्वश्री जगजीवन पाल, अजय महाजन, पवन काजल एवं यादविन्दर गोमा, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष श्री केवल सिंह पठानिया, पूर्व सांसद श्री चन्द्र कुमार, महानिदेक गृहरक्षा श्री आई.डी. भंडारी, कांगड़ा के उपायुक्त श्री सी. पालरासू, पुलिस अधीक्षक श्री बलबीर ठाकुर तथा पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD