Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इनेलो की सरकार आते ही पहला कार्य घरौंडा को उपमण्डल का दर्जा दिलाना-सांगवान

घरौंडा उपमण्डल की मांग को लेकर धरना जारी

धरने पर बैठे विधायक सांगवान व अन्य
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (प्रशांत प्रवीण)

घरौंडा , 07 Aug 2014

Last updated on: Aug 07, 2014, 00:00 IST

प्रसिद्ध संस्था समाज कल्याण क्लब द्वारा कई बार समाचारपत्रों के माध्यम से घरौंडा को उपमण्डल का दर्जा देने की मांग लगातार उठाई जा रही थी। जिसे अब क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं ने सहयोग देकर पुरजोर से उठाने का निर्णय लिया । इसी कडी मे कई समस्याओं को उठाकर धरने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक संस्थाओं द्वारा उपमण्डल का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।  आज इसी कडी मे इनेलो के विधायक नरेन्द्र सांगवान व उनके सैंकडो समर्थकों ने बस अड्डें पर धरने को समर्थन दिया। इस मौके पर सांगवान ने कहा कि प्रदेश मे हमारी सरकार आते ही पहला कार्य घराँैडा को उपमण्डल का दर्जा दिलाना होगा। समाज कल्याण क्लब,घरौंडा नागरीक मंच,आईएसी व वीर क्रांती दल द्वारा उपमण्डल की इस मुहिम का इनेलो पार्टी समर्थन करती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिनेश सैन जिला महासचिव इनेलो, अरविन्द राणा,जितेन्द्र नेहरा,धर्मपाल,सुभाष पान्नु,सुरजीत,गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी,सिंह सभा व खालसा क्लब के सदस्य ,योगेन्द्र शर्मा, रघबीर, सत्यवान लीला सैन,जगदीश सैन,रणजीत पाल इत्यादि उपस्थित रहे।

सांगवान ने कहा कि घरौंडा को उप मंडल का दर्जा दिलाने की मांग बहुत पुरानी और जायज है। उन्होनें सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों को  विश्वास दिलाया कि उनके इस संर्घष में वे उनके साथ है। उन्होनें  कहा कि घरौंडा हल्के में आज भी मुलभुत सुविधाओं की कमी है तथा आज तक सरकार द्वारा घरौंडा हल्के की अनदेखी की वजह से घरौंडा क्षेत्र विकास के मामले में लगातार पिछडता जा रहा है। घरौंडा आज जनसंख्या और व्यापार के क्षेत्र में भारतमें अपना नाम चमका रहा है। आज घरौंडा का चावल और लिबर्टी का जुता विदेशों में भीअपनी पहचान बना चुका है। अब घरौंडे का उपमण्डल न बनाना सरकार की भेदभाव की नीति है। बलदेव मढ,जेपी शेखपुरा आदि ने कहा कि यह आन्दोलन अब रूकने वाला नहीं है। जब तक मुख्यमंत्री उपमण्डल की मांग को मंजूर नहीं कर लेते तब तक सामाजिक संस्थाओं द्वारा धरना प्रर्दशन चलता रहेगा। मुख्यमंत्री जी ने 10 वर्षो में एकबार भी आकर घरौंडा हल्के के विकास की घोषणा नहीं की। यह तो शुक्र है भगवान का कि हमारा हल्का घरौंडा शेरशाह सुरी मार्ग पर और मीठे पानी से परिपुर्ण है अन्यथा सरकार की अनदेखी देखी जाए तो 90 विधानसभाओं में सबसे पिछड़ा हुआ घरौंडा है। राजनैतिक पार्टीयों भाजपा, इनेलो,हजकां व सामाजिक संस्थाओं ने मांगो को उचित ठहराकर समर्थन दिया।   

 

Tags: narender sangwan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD