Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

इनेलो का मुकाबला किसी भी पार्टी से नही-सांगवान

दोबारा टिकट के लिए नरेंद्र सांगवान ने चौधरी ओमप्रकाश चौटाला व जनता का आभार व्यक्त

नई अनाज मंडी में आयोजित इनेलो कार्यकर्ता मीटिंग को स बोधित करते विधायक नरेंद्र सांगवान
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (प्रशांत प्रवीण)

घरौंडा , 03 Aug 2014

Last updated on: Aug 03, 2014, 00:00 IST

विधायक नरेंद्र सांगवान सांगवान ने कहा कि हलके की जनता का उनके प्रति प्यार देखते हुए चौटाला साहब ने उनको दोबारा आशीर्वाद दिया है और टिकट देकर हल्के की जनता के बीच भेजा है। विधायक नरेंद्र सांगवान ने चौधरी ओमप्रकाश चौटाला व जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चौटाला सरकार में प्रदेश का समान विकास हुआ था। जिसे प्रदेश की जनता ने बखूबी देखा, लेकिन मौजूदा सरकार पूरे प्रदेश की सरकार न रहकर मात्र रोहतक की सरकार बनकर रह गई है। प्रदेश सरकार द्वारा अपनाई गई भेदभाव की नीति से घरौंडा हल्का भी अछूता नही है। आज तक यहां न तो कोई विकास कार्य हुआ और न ही बेरोजगार युवाओं को कोई रोजगार दिया गया।नई अनाज मंडी में इनेलो कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता मीटिंग में बोलते हुए विधायक नरेंद्र सांगवान ने कहा कि उन्होंने हल्के में महिला कॉलेज, बस स्टेंड, सुविधाओं से सम्पन्न अस्पताल, खिलाडिय़ों के लिए बड़ा स्टेडियम, ओवर ब्रिज, सड़कों का निर्माण और रेलवे फाटक संबंधी विभिन्न समस्याओं को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया, लेकिन प्रदेश सरकार ने भेदभाव की नीति अपनाई और उनमें से किसी भी कार्य को आजाम नही दिया जा सका। उन्होंने हल्के की जनता को आश्वासन दिया कि जो भी मुद्दे उन्होंने विधानसभा में उठाए इनेलो सरकार आने के बाद वे उन सभी को पूरा करवाएंगे।

विधायक नरेंद्र सांगवान ने कहा कि आज इनेलो का मुकाबला किसी भी पार्टी से नही है और विधानसभा चुनावों में पार्टी अपने बलबूते पर सरकार बनाएगी, क्योंकि मौजूद सरकार ने प्रदेश की जनता को सिर्फ महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, लूटपाट, महिला की असुरक्षा, क्षेत्रवाद की भावना का ही तोहफा दिया है। सरकार प्रदेश की जनता को मूलभूत सुविधाएं देने में असफसल साबित हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इनेलो की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं। उन्होंने दावा किया कि आने वाला समय इनेलो का है और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में प्रदेश का समान रूप से विकास होगा।

इस मौके पर हल्का अध्यक्ष दीपचंद राणा, चौधरी कुलदीप सिंह, राजबीर स्टोंडी, ईश्म ङ्क्षसह पाल, बलबीर पूनिया, पोल्लू सांगवान, सुमेर डिंगर माजरा, कुलदीप मान, संदीप टोनी, राजेंद्र जैन, सुरेंद्र सिंगला, पार्षद श्यामलाल पाल, रामसिंह, शिवचरण, गोबिंद सरपंच, जितेंद्र नेहरा, हरपाल अंधेड़ा, निरंजन फौजी, जयभगवान कश्यप, विजय राणा, नाथी राम राणा, रामकुमार राणा, मास्टर ईश्वर, सुभाष पान्नू, राजपाल कैमला, साहब सिंह बरसत, बलकार संधू, महावीर संधू, कमला अहलावत, विकास सरपंच, सुरजीत संधू, जोगिंद्र रांवर, जसवंत बल्हेड़ा, गगनविग, ओंकार शर्मा, राजेश आचार्य, रघबीर कुटेल, सुतीश कुटेल, ज्ञान बत्रा, प्रमोद फोर, हेप्पी सिंह, मास्टर जयपाल, नरेश फोर, ओमी देवी, भूपेंद्र पान्नू, निट्टू कैमला, ईश्वर पान्नू, भूपेंद्र लाठर, मोहित क बोज, जगरूप संधू, सतपाल त्यागी, कर्मबीर पूर्व सरपंच, राजू बरसत, किशोर रावल, सुरेंद्र शर्मा, डॉ० जसवंत मलिक, जोगिंद्र अलिपूर, ओमप्रकाश गुढा, जोगिंद्र संधू व जिला प्रचार सचिव रामा मदान सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Tags: narender sangwan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD