स्पे दिवस पर कार्यशाला आयोजित
Web Admin
5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)
धर्मशाला , 27 Feb 2013
Last updated on: Feb 27, 2013, 00:00 IST
शहरों में बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या व इनके द्वारा काटे जाने की दुर्घटनाओं को कम करने के दृष्टिगत आज पशु पालन विभाग द्वारा स्पे दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 12 मादा तथा 3 नर कुत्तों का बधियाकरण किया गया। यह जानकारी देते हुए सह निदेशक पशुपालन विभाग धर्मशाला ने बताया कि भारतवर्ष में प्रतिवर्ष 70 लाख लोग कुत्तों द्वारा काटे जाने का शिकार होते हैं, जबकि 20 हजार लोग रैबीज़ की बीमारी से मारे जाते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक उपमण्डलीय चिकित्सालय धर्मशाला में आवारा तथा पालतु 1484 कुत्तों की नसबन्दी तथा 2218 कुत्तों को रैबीज़ प्रतिरोधक टीकाकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि कुत्तों द्वारा काटे जाने पर स्ट्रे डॉगस नामक विषाणु पाया जाता है, जो मनुष्यों में विभिन्न प्रकार के जानलेवा रोगों के संक्रमण का कारण बनता है। उन्होंने कुत्तों तथा सहयोगी जानवरों के मालिकों को ऐसे जानवरों का प्रतिरोधक टीकाकरण करवाने का परामर्श भी दिया, जो पशु चिकित्सालयों में नि:शुल्क करवाया जाता है। कार्यशाला में डॉ. ऋषि राज खजुरिया, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. सुजय शर्मा, डॉ. अतुल पुरी, डॉ गौरव महाजन तथा डॉ. मुकेश महाजन ने भाग लिया।