Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पेयजल एवं सिंचाई पर व्यय होंगे 90 करोड़ : पठानियां

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 26 Feb 2013

Last updated on: Feb 26, 2013, 00:00 IST

कांगड़ा जिला में पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं की कार्यन्वयन पर चालू वित्त वर्ष में 90 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जा रही हैं। यह जानकारी कृषि एवं उर्जा मंत्री श्री सुजान सिंह पठानियां ने आज फतेहपुर निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रैहन, लरहं, खेहर तथा बतराहण में आयोजित खुले दरबार में लोगों को सम्बोधित करते हुए दी । उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा हर खेत को पानी तथा घर को पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वोंच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 106 लाख की लागत से रोड़ कांगड ठढवाल पेयजल योजना स्वीकृत की गई हैं जिसके अंतर्गत तीन ओवर हैड़ टैंक बनाने का भी प्रावधान हैं ताकि क्षेत्र के हजारों लोगों पेयजल प्राप्त हो सके। उन्होनें कहा कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या है, ऐसे क्षेत्रों में गर्मियों से पहले हैंडपम्प स्थापित किये जायेंगे ताकि लोगों को गर्मियों के मौसम में पेयजल की समस्या न हो। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आगामी पांच वर्षों के लिए पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए वृहद कार्य योजना तैयार की गई हैं जिसके अन्तर्गत प्रदेश में अगामी पांच वर्षों में 10725 बस्तियों में पेयजल उपलब्ध करवाने के अतिरिक्त 27 हजार हैक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी, ताकि किसान नकदी फसलों का उत्पादन करके उनकी आर्थिकी सुदृढ़ हो सकें । पठानियां ने कहा कि फतेहपुर निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले समय में तकनीकी शिक्षण संस्थान खोलने का प्रयास किया जायेगा ताकि इस क्षेत्र के बच्चों को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हो सके। इस अवसर पठानियां ने लगभग 200 लोगों की समस्याएं सुनी जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस अवसर पर रैहन की प्रधान तृप्ता देवी, ब्लॉक कंाग्रेस महासचिव सुरेन्द्र कुमार, युवा अध्यक्ष विवेक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: sujan singh pathania

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD