परिवहन एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने आज अपने जन्मदिन पर प्रदेश के लोगों को तोहफा देते हुएए कांगड़ा से हिमाचल पथ परिवहन निगम की दो नई बस सेवाओंए च बा.शिमला तथा मक्लोडग़ंज.चण्डीगढ़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। बाली ने इस अवसर पर कहा कि एचआरटीसी लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी प्रक्रिया में परिवहन सुविधाएं को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक भर्तियां की जा रही हैं और एचआरटीसी बेड़े में नई बसें शामिल की जा रही हैं। इन दोनों बसों में एक वोल्वो भी शामिल है। शिमला से च बा वाया पठानकोट एसी बस प्रतिदिन कांगड़ा होते हुए प्रातरू 6रू30 बजे शिमला से रवाना होकर सायं 8रू30 बजे च बा पहुंचेगी। च बा से यह बस प्रातरू 7रू10 पर शिमला के लिए रवाना होगी और पठानकोट.कांगड़ा होते हुए यह बस सायं 9रू00 बजे शिमला पहुंचेगी। यात्रियों को इस बस में सफर करने के लिए 810 रुपये चुकाने होंगे। शिमला से कांगड़ा तक का बस किराया 410 रुपये एवं कांगड़ा से च बा तक का किराया निर्धारित किया गया है। मक्लोडग़ंज से चण्डीगढ़ जाने वाली नई वोल्वो बस सेवा प्रतिदिन मक्लोडग़ंज से प्रातरू 6रू15 बजेए 6रू50 पर धर्मशालाए 7रू40 पर कांगड़ाए 9रू00 बजे देहराए 11 बजे ऊना तथा दोपहर एक बजे चण्डीगढ़ पहुंचेगी। उसी दिन सायं 3रू40 बजे चण्डीगढ़ से धर्मशाला के लिए रवाना होगी। इस बस का किराया 485 रुपये होगा।