हिमाचल : वीरभद्र सिंह ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया
Web Admin
5 दरिया न्यूज
शिमला , 26 Jul 2014
Last updated on: Jul 26, 2014, 00:00 IST
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को उना जिले में एक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और मरीजों से मिलकर उनका हाल-चाल पूछा। मुख्यमंत्री ने अलग-अलग वार्डो का मुआयना किया और अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई संबंधी जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा सुविधा बढ़ाने के लिए अस्पताल में दूसरा ब्लॉक भी बनाया जाएगा। सिंह ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि पिछले तीन महीने में जितने भी मामले इस अस्पताल से दूसरे बड़े अस्पतालों में हस्तांतरित किए गए हैं, उनकी पूरी रिपोर्ट सौंपी जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार भी मौजूद थे।