हिमाचल सरकार ने रामदेव के राज्य में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने से किया इनकार
Web Admin
5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)
शिमला , 22 Feb 2013
Last updated on: Feb 22, 2013, 00:00 IST
हिमाचल सरकार ने योग गुरु बाबा रामदेव के राज्य में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने से इनकार किया है। राज्य के मुख्य सचिव एस. रॉय ने अपने एक वक्तव्य में कहा, "बाबा रामदेव के राज्य में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कोई आदेश नहीं दिया गया है।"राज्य सरकार ने मंगलवार को बाबा रामदेव को 2010 में दी गई भूमि के पट्टे का रद्द करने का निर्णय लिया था। क्योंकि इसमें भू-प्रयोग के मानकों का उल्लंघन हुआ था। राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बताया कि सोलन जिले में बाबा रामदेव को आवंटित भूमि को अपने कब्जे में लेने के लिए उपायुक्त को आदेश दे दिया गया है। भाजपा सरकार ने 2010 में बाबा रामदेव पतंजली योगपीठ को यह भूमि आवंटित की थी। तब एक लाख रुपए वार्षिक की मामूली राशि पर एकमुश्त 17 लाख रुपए की अदायगी करने पर यह भूमि 99 वर्ष के लिए पट्टे पर दी गई थी
सोलन जिले में साधुपुल के समीप स्थित यह भूमि मूल रूप से पूर्व पाटियाला राजघराने की है जिस पर रामदेव पतंजलि योगपीठ की शाखा खोलना चाहते हैं। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के राज्य प्रभारी लक्ष्मी दत्त शर्मा ने बताया कि योग गुरु 27 फरवरी को 7.5 करोड़ की लागत से बने पतंजली योगपीठ की हिमाचल शाखा के पहले चरण का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं।