ब्राजील : 1 करोड़ विश्व कप पर्यटकों ने भरी उड़ान
Web Admin
5 दरिया न्यूज
रियो डी जनेरियो , 14 Jul 2014
Last updated on: Jul 14, 2014, 00:00 IST
ब्राजील में संपन्न हुए फीफा विश्व कप के दौरान 31 दिनों में ब्राजील के 20 हवाईअड्डों से एक करोड़ पर्यटकों ने उड़ाने भरीं। विश्व कप के कारण हवाईजहाजों की उड़ानों और यात्रियों में आई अत्यधिक वृद्धि के बावजूद ब्राजील में वायु परिवहन सामान्य तरीके से काम करता रहा।विश्व कप के मैचों का आयोजन करने वाले शहरों के बीच अत्यधिक दूरी होने के कारण पर्यटकों ने अधिकांशत: वायुमार्ग से ही परिवहन किया।ब्राजील के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि रियो डी जनेरियो में पर्यटकों की आवाजाही सर्वाधिक रही, इसके बाद साओ पाउलो, बेलो होरीजोंटे और राजधानी ब्रासीलिया रहे।